नोएडा इंजीनियर मौत मामला: एसआईटी टीम प्राधिकरण कार्यालय पहुंची, अधिकारियों से करेगी पूछताछ
नोएडा सेक्टर-150 में सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज की पानी से भरे बेसमेंट में मौत के मामले में एसआईटी नोएडा प्राधिकरण कार्यालय पहुंची। मुख्यमंत्री योगी आद ...और पढ़ें

प्राधिकरण दफ्तर पहुंची एसआईटी टीम और युवराज की कार की तलाश में गोताखोर पहुंचे घटनास्थल। फोटो बाएं से दाएं
HighLights
एसआईटी टीम नोएडा प्राधिकरण कार्यालय पहुंची।
इंजीनियर युवराज की मौत मामले की जांच।
पांच दिन में मुख्यमंत्री योगी को रिपोर्ट सौंपेगी एसआईटी।
जागरण संवाददाता, नोएडा। नोएडा सेक्टर-150 स्थित निर्माणाधीन पानी से भरे बेसमेंट में गिरकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज की मौत मामले में एसआईटी के अधिकारी आज करीब 12.30 बजे नोएडा प्राधिकरण के दफ्तर पहुंचे।
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश पर प्रकरण की जांच के लिए एडीजी मेरठ जोन भानु भास्कर के नेतृत्व में तीन सदस्यीय स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) के साथ नोएडा प्राधिकरण पहुंची है।
इस दौरान उनके मंडलायुक्त मेरठ भानु चंद गोस्वामी व चीफ इंजीनियर पीडब्ल्यूडी अजय वर्मा भी शामिल हैं। यहां पर वह विभागीय अधिकारियों के साथ प्रकरण पर विस्तार से बातचीत करेंगे। इसके बाद वह मौके पर भी जाएंगे। यह अपनी जांच रिपोर्ट पांच दिन में सीएम को सौंपेंगे।