विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एक्सप्रेसवे से नोएडा एयरपोर्ट का सफर होगा सुरक्षित, सर्विस रोड के दोनों ओर लगेंगे W-मेटल क्रैश बैरियर

Published: Mon, 27 Apr 2026 06:57 PM (IST)

नोएडा प्राधिकरण ने नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे की 20 किलोमीटर सर्विस रोड पर डब्ल्यू मेटल बीम क्रैश बैरियर लगाने की योजना को ...और पढ़ें

नाेएडा एयरपोर्ट के शुरू होने सवे पहले एक्सप्रेसवे का सफर होगा सुरक्षित। फोटो: आर्काइव

नाेएडा एयरपोर्ट के शुरू होने सवे पहले एक्सप्रेसवे का सफर होगा सुरक्षित। फोटो: आर्काइव

HighLights

  1. 20 किमी सर्विस रोड पर लगेंगे डब्लू मेटल बैरियर

  2. नोएडा हवाई अड्डे के लिए सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित होगी

  3. दुर्घटनाएं घटेंगी, यात्रियों की जान बचेगी

जागरण संवाददाता, नोएडा। नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा का संचालन शुरू होने के बाद नोएडा ग्रेनो एक्सप्रेसवे पर यातायात का दबाव बढ़ने की संभावना है।

ऐसे में यातायात सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ एवं व्यवस्थित करने की दिशा में नोएडा प्राधिकरण ने निर्णय लिया है कि एक्सप्रेसवे की 20 किलोमीटर लंबाई में दोनों ओर स्थित सर्विस रोड पर डब्ल्यू मेटल बीम क्रैश बैरियर स्थापित किए जाएंगे।

इससे दुर्घटनाओं की संभावना में कमी आएगी, आमजन को सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित आवागमन की सुविधा प्राप्त होगी। नोएडा प्राधिकरण सीईओ कृष्णा करुणेश ने बताया कि इस परियोजना के लिए 4312.69 लाख की स्वीकृति प्रदान की गई है। कार्य के लिए निविदा आमंत्रित की जा चुकी है, कार्य शीघ्र प्रारंभ होगा।

ग्रीन बेल्ट एवं नाले में गिरने की प्रबल संभावना बनी रहती है

नोएडा ग्रेनो को आपस में जोड़ने के लिए एक्सप्रेसवे महत्वपूर्ण एवं तीव्रगामी मार्ग है, इसलिए एक्सप्रेसवे के मुख्य कैरिजवे के साथ-साथ इसकी सर्विस रोड पर भी यातायात का घनत्व अत्यधिक रहता है। सर्विस रोड के साथ लगी ग्रीन बेल्ट काफी गहरी है।

इसी तरह सर्विस रोड के दूसरी तरफ एक्सप्रेसवे के समानांतर बनी गहरी नाली में वर्षा के समय पानी बहता है। इस कारण सर्विस रोड पर चलने वाले वाहनों का दुर्घटनावश/अनियंत्रित होकर ग्रीन बेल्ट एवं नाले में गिरने की प्रबल संभावना बनी रहती है।

इस कार्य के हो जाने के फलस्वरूप वाहनों के ग्रीन बेल्ट एवं नाले में गिरने की संभावनाओं पर अंकुश लग सकेगा। उन्होंने बताया कि यह आमतौर पर सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के विनिर्देशों के अनुरूप होते हैं।

हाईवे, एक्सप्रेसवे, पहाड़ी सड़कों और खतरनाक मोड़ों पर लगाए जाते हैं। यह दुर्घटना की गंभीरता को काफी हद तक कम कर देता है, जिससे यात्रियों की जान बचती है। इन्हें अक्सर रात में बेहतर दृश्यता के लिए पेंट किया जाता है।

डब्ल्यू के आकार होते हैं क्रैश बैरियर

राजमार्गों और सड़कों के किनारे लगने वाले सुरक्षा अवरोधक हैं, जो दुर्घटनाओं को कम करने और वाहनों को सड़क से बाहर जाने से रोकने के लिए हाॅट-डिप गैल्वनाइज्ड स्टील से बने होते हैं।

यह डब्ल्यू के आकार के होते हैं, जो प्रभाव ऊर्जा (इपेक्ट एनर्जी) को अवशोषित कर लेते हैं और मुख्य रूप से तीन एमएम मोटी कोल्ड रोल्ड स्टील शीट से निर्मित होते हैं। गैल्वनाइजेशन के कारण ये मौसम और जंग के प्रति अत्यधिक प्रतिरोधी होते हैं।

यह उच्च गुणवत्ता वाले स्टील से बना होता है, जिस पर जंग से सुरक्षा के लिए जस्ता (जिंक) की परत चढ़ाई जाती है। इसका आकार डब्लू जैसा होता है, जिसे कंक्रीट या स्टील के पोस्ट (खंभों) के सहारे लगाया जाता है। यह वाहनों को नियंत्रित करते हुए सड़क से नीचे गिरने या विपरीत दिशा के ट्रैफिक से टकराने से रोकता है।

यह भी पढ़ें- नीतू सामरा के CEO बनते ही नोएडा एयरपोर्ट सिक्योरिटी प्रोग्राम के लिए फिर आवेदन, कब शुरू होंगी टिकट बुकिंग?

यह भी पढ़ें- दिल्ली से नोएडा एयरपोर्ट सिर्फ 21 मिनट में, हाई स्पीड रेल का काम तेज; गौतमबुद्ध नगर में बनेंगे दो स्टेशन