नोएडा में बगैर सुरक्षा मानकों के चल रही फैक्ट्री में लगी आग में कामगार की मौत, फैैक्ट्री बंद
नोएडा के सेक्टर-4 स्थित एक फैक्ट्री में आग लगने से एक कामगार की मौत और 35 घायल होने के बाद जांच में गंभीर सुरक्षा खामियां सामने आईं। सहायक निदेशक कारख ...और पढ़ें
-1773875972969_m.webp)
नोएडा सेक्टर 4 की फैक्ट्री लगी आग ने सुरक्षा मानकों पर उठाए सवाल।
HighLights
फैक्ट्री आग में एक कामगार की मौत, 35 घायल हुए।
जांच में पुरानी वायरिंग, विद्युत सुरक्षा का अभाव मिला।
अवैध निर्माण पर उत्पादन, सुरक्षा मानकों की अनदेखी की गई।
जागरण संवाददाता, नोएडा। सेक्टर-4 में एक फैक्ट्री में लगी आग में हुई कामगार की मौत के बाद हुई जांच में तमाम खामियां उजागर हुईं। यह जांच सहायक निदेशक कारखाना ने अपनी टीम के साथ की। जांच के बाद फैक्ट्री में उत्पादन कार्य पर प्रतिबंध कर दिया है। कंपनी मालिक और प्रबंधक से एक सप्ताह में जवाब मांगा गया है। जवाब नहीं मिलने पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय में वाद दायर किया जाएगा।
सेक्टर-4 स्थित कैपिटल पावर सिस्टम फैक्ट्री में 12 मार्च की सुबह पांच बजे नाइट शिफ्ट के दौरान आग लग गई थी। घटना में 35 कामगार घायल हुए। एक कामगार की मौत हो गई। मृतक का शव तीन दिन बाद स्टोर में मिला। बुधवार को सहायक निदेशक कारखाना राम बहादुर ने सहायक निदेशक संदीप कुमार सिंह, श्रम प्रवर्तन अधिकारी सुप्रिया द्विवेदी और जितेंद्र सिंह भदौरिया के साथ फैक्ट्री की जांच की।
विद्युत सुरक्षा का प्रमाम पत्र नहीं लिया
जांच में पाया कि फैक्ट्री के चारों ओर जगह खाली नहीं थी। आग शार्ट सर्किट से लगी। फैक्ट्री में वायरिंग पुरानी थी। अधिक क्षमता की अतिरिक्त मशीनें होने की वजह से शार्ट सर्किट हुआ। फैक्ट्री प्रबंधन की ओर से विद्युत सुरक्षा का प्रमाण-पत्र नहीं लिया गया था। दो बेसमेंट ग्राउंड और अतिरिक्त दो फ्लाेर की फायर एनओसी ले रखी थी। जबकि, ऊपर छत पर अतिरिक्त निर्माण कर वहां भी उत्पादन का कार्य किया जा रहा था।
नाइट शिफ्ट के दौरान फैक्ट्री में आग बुझाने के प्रशिक्षित कर्मी तैनात नहीं थे। यह सभी कमियां जांच के दौरान मिलीं। घटना के वक्त स्मोक डिटेक्टर चालू नहीं थे। फैक्ट्री में ज्वलनशील पदार्थ स्टोर किया गया था। यहां भी सुरक्षा मानकों का ध्यान नहीं दिया गया।
खबरें और भी
सहायक निदेशक कारखाना राम बहादुर ने बताया अग्रिम निर्देश तक उत्पादन बंद करा दिया गया है। फैैक्ट्री मालिक और प्रबंधन से जवाब मांगा गया है। जवाब नहीं मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें- नवरात्र से पहले ग्रेटर नोएडा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 400 किलो कुट्टू आटा जब्त