किसानों ने जमीन अधिग्रहण और सर्किल रेट को लेकर खोला मोर्चा, नोएडा प्राधिकरण कार्यालय पर 16 अप्रैल को महापंचायत का एलान
भारतीय किसान यूनियन ने नोएडा प्राधिकरण पर न्यू नोएडा के लिए किसानों की जमीन सस्ते में हड़पने का आरोप लगाया है। किसानों का कहना है कि प्राधिकरण 4300 रु ...और पढ़ें
-1776048582603_m.webp)
नोएडा प्राधिकरण कार्यालय पर 16 अप्रैल को महापंचायत से पहले याकूतपुर गांव में पंचायत में माैजूद किसान।
HighLights
16 अप्रैल को नोएडा प्राधिकरण मुख्यालय पर महापंचायत
प्राधिकरण पर न्यू नोएडा के लिए सस्ती जमीन हड़पने का आरोप
किसान 5-10% आबादी, गांव विकास, कर्ज माफी की मांग
जागरण संवाददाता, नोएडा। भारतीय किसान यूनियन ने नोएडा प्राधिकरण के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। रविवार को याकूतपुर गांव में हुई पंचायत में किसानों ने प्राधिकरण पर न्यू नोएडा के नाम पर किसानों की जमीन सस्ते दामों पर हड़पने की साजिश रचने का आरोप लगाया है।
किसानों ने बताया कि प्राधिकरण वर्तमान में 4300 रुपये प्रति वर्ग मीटर की दर से जमीन खरीद रहा है, जबकि पिछले कई वर्षों से सर्किल रेट में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई। बार-बार धरने-प्रदर्शन के बावजूद प्राधिकरण ने सिर्फ आश्वासन दिए। हाल ही में हुई बोर्ड बैठक में नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण के सर्किल रेट को बराबर कर दिया गया, जिसे किसान खुला धोखा बता रहे हैं।
बुनियादी सुविधाएं तक नहीं
बेली भाटी ने कहा कि प्राधिकरण किसानों के साथ छलावा कर रहा है। न्यू नोएडा के नाम पर दादरी के किसानों की जमीन लूटने की कोशिश की जा रही है। अमित दाता ने आरोप लगाया कि प्राधिकरण ने गांवों में पंचायती व्यवस्था खत्म कर दी है, जिसके कारण विकास कार्य पूरी तरह ठप हैं। सड़कें और गलियां खस्ताहाल हैं, बरात घर जैसी बुनियादी सुविधाएं तक नहीं हैं।
भाकियू के राष्ट्रीय महामंत्री और प्रदेश प्रवक्ता पवन खटाना ने कहा कि 16 अप्रैल को नोएडा प्राधिकरण मुख्यालय पर महापंचायत होगी। यह लड़ाई नोएडा के किसानों और मजदूरों के अस्तित्व की लड़ाई है। हम किसी भी कीमत पर न्यू नोएडा के नाम पर किसानों की जमीन नहीं लूटने देंगे।
खबरें और भी
पहले प्राधिकरण हमारे लंबित मुद्दे सुलझाए। पांच और 10 प्रतिशत आबादी का निस्तारण, गांवों का विकास, कर्ज माफी और रोजगार के अवसर दिए जाएं। तब तक हम अपनी जमीन नहीं देंगे। पंचायत की अध्यक्षता जगत प्रधान और संचालन योगेश भाटी ने किया।