विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नोएडा में श्रमिकों को मिलेगा दोगुना ओवरटाइम वेतन, सहायता के लिए कंट्रोल रूम स्थापित

Published: Mon, 13 Apr 2026 08:17 AM (IST)

नोएडा प्राधिकरण में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में श्रमिकों के हितों पर जोर दिया गया। प्रमुख सचिव श्रम ...और पढ़ें

सेक्टर 6 स्थित नोएडा प्राधिकरण के कार्यालय में प्रशासन और पुलिस अधिकारियों की बैठक हुई।

सेक्टर 6 स्थित नोएडा प्राधिकरण के कार्यालय में प्रशासन और पुलिस अधिकारियों की बैठक हुई।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, नोएडा। सेक्टर- छह स्थित नोएडा प्राधिकरण के कार्यालय में रविवार को जिलाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस और प्रशासन की सेवायोजक एवं कारखाना प्रबंधन की संयुक्त बैठक हुई। श्रम विभाग के प्रमुख सचिव एमकेएस सुंदरम व श्रमायुक्त मार्कण्डेय शाही भी ऑनलाइन मीटिंग में जुटकर अधिकारियों को श्रमिकों के हितों में सरकार की प्रतिबद्धता पर जोर दिया।

श्रमिकों के लिए क्या नियम होंगे लागू?

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार श्रमिक व उद्यमियों के हितों की रक्षा के लिए पूर्णत: प्रतिबद्ध है। औद्योगिक शांति एवं श्रमिक कल्याण सुनिश्चित करना सर्वोच्च प्राथमिकता है। नवीन श्रम संहिताओं के तहत श्रमिकों के हित में न्यूनतम वेतन की गारंटी, समय पर पूरा वेतन भुगतान, समान कार्य-समान वेतन, ओवरटाइम पर दोगुना भुगतान, कार्य समय का नियमन, शोषण पर रोक, ईपीएफ व ईएसआइ, ग्रेच्युटी, असंगठित व गिग श्रमिकों को भी सामाजिक सुरक्षा जैसे कई नियम ला रहे हैं।

GZB Khabar (6)

इसके अलावा रोजगार सुरक्षा, छंटनी की स्थिति में विधिक मुआवजा, नोटिस वेतन, सुरक्षित कार्यस्थल, साप्ताहिक अवकाश, महिला श्रमिकों के लिए प्रविधान व शिकायतों के निस्तारण की व्यवस्था की जा रही है।

अफवाहों से बचने की अपील

श्रम आयुक्त मार्कण्डेय शाही ने अपील की कि सभी पक्ष केवल आधिकारिक स्रोतों से प्राप्त सूचना पर ही विश्वास करें। किसी अफवाह, भ्रामक संदेश व सोशल मीडिया की अपुष्ट जानकारी से दूर रहें। कार्यस्थल पर शांति, अनुशासन व सौहार्द बनाकर रखें। पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने जनपद में कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाने के लिए आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि औद्योगिक क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

सहायता के लिए कंट्रोल रूम

जिलाधिकारी मेधा रूपम ने आश्वस्त किया कि प्रशासन श्रमिकों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। कारखाना प्रबंधन को निर्देश दिया कि शासन द्वारा गाइडलाइंस को प्रत्येक इकाई के नोटिस बोर्ड पर अनिवार्य रूप से चस्पा करें। श्रमिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। कारखाना प्रबंधन जल्द सौहार्दपूर्ण संवाद स्थापित कर शासन की गाइडलाइंस के अनुरूप समुचित जानकारी उपलब्ध कराए।

श्रमिकों की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे चालू रखें। जनपद में शांति व्यवस्था बनाने के लिए कंट्रोल रूम के दूरभाष नंबर-1202978231, 1202978232, 1202978862, 1202978702 पर औद्योगिक इकाइयां व श्रमिक किसी भी समस्या की सूचना दे सकते हैं। बैठक में सीईओ नोएडा कृष्णा करूणेश, अपर जिलाधिकारी वित्त व राजस्व अतुल कुमार, एसडीएम दादरी अनुज नेहरा, अपर श्रमायुक्त राकेश द्विवेदी, एनईए अध्यक्ष विपिन मल्हन, ललित ठुकराल समेत अन्य मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- सैलरी बढाने की मांग को लेकर नोएडा में जबरदस्त प्रदर्शन, कर्मचारियों ने सेक्टर-60 के पास रोड किया जाम

यह भी पढ़ें- किसानों ने जमीन अधिग्रहण और सर्किल रेट को लेकर खोला मोर्चा, नोएडा प्राधिकरण कार्यालय पर 16 अप्रैल को महापंचायत का एलान 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।