Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नोएडा: नहाने के बाद बेटी के सामने आपत्तिजनक स्थिति में आया पति, वीडियो बनाकर थाने पहुंच गई पत्नी

    Updated: Fri, 07 Aug 2026 07:16 PM (GMT+05:30)

    नोएडा में एक पिता पर अपनी आठ साल की बेटी से छेड़छाड़ का आरोप लगा है, जिसके बाद पत्नी ने वीडियो बनाकर थाने में शिकायत दर्ज कराई। ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर एआई जनरेटेड

    सांकेतिक तस्वीर एआई जनरेटेड

    HighLights

    1. नोएडा में पिता पर आठ साल की बेटी से छेड़छाड़ का आरोप।

    2. पत्नी ने आपत्तिजनक स्थिति का वीडियो बनाकर पुलिस को दिया।

    3. पुलिस ने आरोपित पति को गिरफ्तार कर जेल भेजा।

    जागरण संवाददाता, नोएडा। नोएडा फेज वन थाना क्षेत्र की एक जेजे कॉलोनी में रहने वलो पिता अपनी आठ साल बेटी से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है।

    पत्नी ने पति पर नहाने के बाद बेटी के सामने आपत्तिजनक स्थिति में आने का आरोप लगाया। आरोपित पति के खिलाफ फेज वन थाने में मामला दर्ज कराया।

    पुलिस ने आरोपित पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उधर, जानकारी होने पर हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने भी थाने पहुंचकर सख्त कार्रवाई की।

    नोएडा फेज वन थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में मुस्लिम समुदाय के दंपती अपनी आठ वर्षीय बेटी संग रहते हैं। पति फैक्ट्री में नौकरी करता है, जबकि महिला गृहणी हैं।

    पति बाथरूम से निकला और...

    महिला का आरोप है कि वह बृहस्पतिवार सुबह रसोई में थी। इसी दौरान पति बाथरूम से नहाकर आया। वह कमरे में आपत्तिजनक स्थिति में पाया गया। आरोप है कि उसने बेटी से छेड़छाड़ करने का प्रयास किया।

    इस हरकत का विरोध करने पर आरोपित पति ने मारपीट की। महिला ने आरोपित की वीडियो बना ली। महिला बृहस्पतिवार दोपहर बेटी संग थाने पहुंची। इस बात का पता चलने पर हिंदू संगठन के 10-15 कार्यकर्ता भी थाने पहुंच गए।

    उन्होंने पुलिस से तत्काल कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को समझाया। महिला से शिकायत लेकर कार्रवाई की। थाना प्रभारी धर्मेंद्र शुक्ला ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपित पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। आरोपित को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजवा दिया।