Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नोएडा में डोर टू डोर कचरा कलेक्शन रुका, वेतन बढ़ाने को लेकर 1500 कर्मचारी हड़ताल पर

    Updated: Tue, 02 Jun 2026 09:30 AM (IST)

    नोएडा में एजी इनवायरो कंपनी के 1500 कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि की मांग को लेकर डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन रोक दिया है। इससे शहर में कचरा जमा हो रहा है और ...और पढ़ें

    हड़ताल के दौरान सेक्टर 8 में इकट्ठा हुए डोर टू डोर कचरा क्लेक्शन के कर्मचारी। जागरण

    हड़ताल के दौरान सेक्टर 8 में इकट्ठा हुए डोर टू डोर कचरा क्लेक्शन के कर्मचारी। जागरण 

    HighLights

    1. 1500 एजी इनवायरो कर्मचारी वेतन वृद्धि को लेकर हड़ताल पर।

    2. नोएडा में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन पूरी तरह से रुका।

    3. प्राधिकरण कंपनी मालिक की अनुपस्थिति में समाधान नहीं कर पा रहा।

    जागरण संवाददाता, नोएडा। वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर एजी इनवायरो कंपनी के 1500 कर्मचारियों ने शहर में डोर टू डोर कचरा कलेक्शन का काम रोक हड़ताल पर चले गए है। इस कारण सोमवार को शहर में कचरा कलेक्शन नहीं हो सका। इससे शहरवासियों की समस्या बढ़ गई।

    प्राधिकरण की ओर से समस्या से निपटने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था नहीं करने से यह संकट और भी गहरा गया है। एजी इनवायरो कंपनी के मालिक शहर से बाहर होने की वजह से कर्मचारियों की हड़ताल खत्म कराने में नोएडा प्राधिकरण अधिकारी असफल हो गए है। ऐसे में तीन जून के बाद जब कंपनी मालिक लौटेंगे, उसके बाद ही प्राधिकरण अधिकारी इस मामले पर बैठक कर सकेंगे।

    तब तक शहर में डोर टू डोर कचरा कलेक्शन का कार्य पूरी तरह से बद रह सकता है। बता दें कि प्राधिकरण व कंपनी प्रबंधन के खिलाफ सेक्टर-8 स्थित डोर टू डोर कचरा कलेक्शन साइट आफिस पर सफाईकर्मी हड़ताल पर बैठे है। उन्होंने स्पष्ट कह दिया है, जब तक वेतन बढ़ोतरी नहीं होगी शहर में कचरा उठाने का काम नहीं किया जाएगा।

    क्या है कर्मचारियों का आरोप?

    आरोप है कि विगत वर्षो में 1200 से 1800 रुपये इंक्रीमेंट होता है, लेकिन इस बार सिर्फ 400 रुपये का इंक्रीमेंट किया गया है। यह इंक्रीमेंट किस आधार पर किया गया है। जबकि बाजार में महंगाई आसमान की ऊंचाईओं को छू रही है। पेट्रोल, डीजल, गैस के दाम ने प्रतिदिन बढ़ रहे है। इससे महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है।

    खबरें और भी

    आम जनमानस की दैनिक वस्तुओं के दाम बढ़ रहे है, लेकिन वेतन बढ़ोतरी कम हो रही है। यह बात समझ से परे है। एक जून से हड़ताल होगी। सेक्टर-8 स्थित एजी इनवायरों साइट आफिस के कंपाउंड में कर्मचारी धरना देकर बैठेंगे। शहर की साफ सफाई पूरी तरह से ठप रहेगी।

    इसका नोटिस कार्यालय बाहर चस्पा कर दिया गया है। शहर में जब गंदगी फैलेगी, उसके बाद ही अधिकारियों से वार्ता होंगी, जवाब तलब किया जाएगा। महाप्रबंधक एसपी सिंह ने बताया कि कर्मचारियों से कहा गया है कि कचरा कलेक्शन काम करते रहे, जब कंपनी के मालिक आएंगे, उसके बाद वार्ता कर समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा। कर्मचारी नेताओं ने आश्वासन दिया है, लेकिन यह मंगलवार को ही पता चल सकेगा कि उन्होंने काम किया या नहीं।