Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नोएडा में बार के बाहर डांस करने को लेकर मारपीट का वीडियो वायरल, 12 गिरफ्तार

    Updated: Sun, 08 Feb 2026 04:05 AM (IST)

    नोएडा के गार्डन गैलेरिया मॉल में एक बार के बाहर डांस करने को लेकर युवकों और गार्डों के बीच मारपीट हो गई। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने त्व ...और पढ़ें

    बार के बाहर डांस करने को लेकर युवकों और गार्डाें में मारपीट।

    बार के बाहर डांस करने को लेकर युवकों और गार्डाें में मारपीट।

    HighLights

    1. गार्डन गैलेरिया मॉल में युवकों और गार्डों में मारपीट।

    2. डांस को लेकर हुए विवाद का वीडियो वायरल।

    3. पुलिस ने दोनों पक्षों के 12 लोगों को दबोचा।

    जागरण संवाददाता, नोएडा। सेक्टर 39 थाना क्षेत्र के गार्डन गैलेरिया मॉल में बार के बाहर डांस करने को लेकर युवकों और गार्डाें में शुक्रवार रात को मारपीट हो गई। घटना का वीडियो प्रसारित होने पर पुलिस ने दाेनों पक्षों के 12 लोगों को दबोचा। आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।

    उधर, प्रसारित वीडियो में युवकों को जमीन पर लात घूंसे से पीटने पर लोगों ने नाराजगी जताई। पुलिस के देर रात को बार बंद कराने के दौरान मौजूद होने और गश्त करने की भी पोल खुल गई।

    इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुए 40 और 23 सेकेंड के वीडियो में गार्डन गैलेरिया माल के दूसरे तल पर कुछ लोग गार्डों के संग मिलकर दो-तीन युवकों के खदेड़ते दिख रहे हैं। कुछ दूर ही एक युवक को जमीन पर गिराकर कुछ लोग और गार्ड लात-घूंसे मारते हैं। दूसरे युवक को दीवार के सहारे खड़ा कर पीटते हैं।

    अन्य युवकों के बचाने पर भी नहीं रूकते हैं। युवक नशे में होने के कारण भाग भी नहीं पाते हैं, जबकि कुछ बाउंसर और गार्ड यहां से बाहर निकलो जैसी बाते बोलकर अभद्रता करते भी दिख रहे हैं। एडीसीपी नोएडा मनीषा सिंह ने बताया कि नोएडा के अट्टा गांव के आजाद और नया बांस के शरस शुक्रवार रात को गार्डन गैलेरिया माल के बार में गए थे। देर रात को वहां से निकलते समय बार के बाहर ही डांस करने लगे।

    इसको लेकर बार के बाहर ही दो पक्षों में मारपीट हो गई। गार्ड पुलिस को सूचना देने के बजाय खुद भी कहासुनी करने लगे। नशे में बात बढ़ने पर लड़ाई झगड़े की नौबत आ गई। गार्ड और युवकों में मारपीट होने लगी। इसी बीच किसी ने तीसरे तल से वीडियो बना लिए। इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दिए।

    खबरें और भी

    घटना का संज्ञान लेते हुए एक पक्ष से आजाद, शरस और दूसरे पक्ष से सेक्टर 53 के धीरज सिंह, गुरुग्राम सेक्टर 30 के हीरेन, गाजियाबाद राजनगर एक्सटेंशन के मोहित शर्मा, दिल्ली विष्णुवर्धन के साहिब सिंह, नोएडा सेक्टर 15 के प्रदीप के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने देर शाम को घटना में संलिप्त पांच गार्ड को दबोचा। सभी 12 आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

    पहले भी आ चुके हैं मामले सामने

    गार्डन गैलेरिया माल में मारपीट करने का कोई पहला मामला नहीं है। पहले भी मारपीट के कई मामले सामने आ चुके हैं। यहां तक कि सितंबर 2024 में पार्किंग में फायरिंग तक भी हो चुकी है। जुलाई 2024 में दो पुलिसकर्मियाें ने भी फायरिंग की थी। 2022 में माल के लेमन बार में पिटाई से बृजेश नाम के व्यक्ति की मौत हो गई थी।

    यह भी पढ़ें- नोएडा में दिल के ऑपरेशन के दो दिन बाद बच्चे की मौत, दवाई के नाम पर रकम मांगने का आरोप लगाते हुए हंगामा