गैस सिलिंडर चोर गिरोह का आतंक, एजेंसी कर्मी बन देते हैं वारदात को अंजाम; नोएडा से सामने आए कई मामले
नोएडा में सिलिंडर की कमी के बीच चोर सक्रिय हो गए हैं। वे खुद को गैस एजेंसी कर्मी बताकर लोगों के घर से सिलिंडर चुरा रहे हैं। चोर एक्सपायर्ड डेट या लीके ...और पढ़ें
-1775892274106_m.webp)
सिलिंडर की किल्लत के बीच चोर सक्रिय। वीडियो ग्रैब

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
मुनीश शर्मा, नोएडा। नोएडा में सिलिंडर की किल्लत के बीच चोर सक्रिय हो गए हैं। चोर कथित गैस एजेंसी कर्मी बनकर सिलिंडर चोरी की वारदात कर रहे हैं। सिलिंडर की डेट एक्सपायर होने, स्वजन से बात होने की आदि का झांसा देकर सिलिंडर उड़ा ले जा रहे हैं।
जिले में इस तरह के कई मामले सामने आ गए हैं। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से भी अपील की है कि संदिग्ध लोगों को गैस सिलिंडर देने से बचें। गैस एजेंसी किताब पर पर दर्ज नंबर से संबंधित एजेंसी प्रबंधन से बात करें। किसी भी संदिग्ध की संबंधित थाना पुलिस से शिकायत करें।
केस एक : कथित एजेंसी कर्मी बन आए चोर दो सिलेंडर ले गए
नोएडा सेक्टर 49 थाना क्षेत्र के होशियारपुर गांव में बबिता मंडल परिवार संग रहती हैं। पति-पत्नी फैक्टरी में काम करते है। सोमवार को उनका बेटा घर पर अकेला था। दो लोग घर आए। खुद को गैस एजेंसी कर्मी बताया। बेटे से महिला के पति का मोबाइल नंबर लेकर बात करने के नाटक किया। सिलिंडर की डेट एक्सपायर होने की बात कहते हुए बदलने की बात बोली। बच्चे को बातों में उलझाकर दोनों चोर एक भरा और एक खाली सिलिंडर चोरी कर ले गए।
केस दो : एजेंसीकर्मी बता ले गए सिलेंडर
मूलरूप से उत्तराखंड के रुद्र प्रयाग के प्रदीप सजवाण विगत तीन साल से ग्रेटर नोएडा के सेक्टर बीटा दो स्थित एफ-78 मकान में किराये पर पत्नी प्रीति और दो बच्चों के साथ रहते हैं। सोमवार सुुबह दंपती ड्यूटी पर गए थे। घर पर आठ और 14 वर्षीय बच्चे मौजूद थे। दोपहर करीब दो बजे बाइक पर सवार दो व्यक्ति घर पहुंचे थे। एक ने हेलमेट पहन रखा था, जबकि दूसरे ने कपड़े से मुंह ढक रखा था।
खबरें और भी
एक व्यक्ति ने गेट खुलवा कर बच्चों को बताया कि वह गैस एजेंसी से आए हैं। सिलिंडर लीकेज होने की शिकायत मिली है। बच्चों ने कहा ऐसी जानकारी नहीं है। एक व्यक्ति ने अपने मोबाइल से काल कर कहा अपने पापा से बात करो।
यह भी पढ़ें- 100 से ज्यादा CCTV फुटेज खंगाली, बदमाशों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश; जल्द होगा नोएडा लूट कांड का खुलासा
वहीं, दूसरी तरफ से प्रदीप की ही आवाज में कुछ कहा गया। इससे बच्चे झांसे में आ गए। दोनों व्यक्ति बच्चों को बातों में उलझाया। बच्चे कुछ समझते तब तक शातिर दोनों सिलिंडर को बाइक पर रखकर भाग गए थे।
जांच कर रही पुलिस टीम
अपर पुलिस आयुक्त राजीव नारायण मिश्र ने बताया कि सिलिंडर चोरी करने के मामले संज्ञान में हैं। तीनों जोन में इस तरह के मामलों को लेकर सतर्कता बतरने पर जोर दिया है। पुलिस टीम गिरोह की तलाश में जुटी हैं। जल्द ही गिराेह को पकड़कर जेल भेजने की का्र्रवाई की जाएगी।