नोएडा के 20 लाख श्रमिकों को राहत: अब शाम को भी OPD, 26 स्थानों पर हेल्थ कैंप और स्क्रीनिंग का रोडमैप तैयार
नोएडा में श्रमिकों के स्वास्थ्य के लिए स्वास्थ्य विभाग और निजी अस्पताल मिलकर माइक्रो प्लान बनाएंगे। 26 स्थानों पर स्वास्थ्य जांच शिविर, मोबाइल वैन से ...और पढ़ें

नोएडा में श्रमिकों की स्वास्थ्य जांच के लिए प्रशासन ने उठाए कदम। फोटो: सांकेतिक
HighLights
26 स्थानों पर स्वास्थ्य जांच शिविर लगाए जाएंगे
मोबाइल वैन से श्रमिकों की स्क्रीनिंग होगी
निःशुल्क चश्मा वितरण का रोडमैप तैयार किया गया
जागरण संवाददाता, नोएडा। हिंसक झड़प, तोड़फोड़ और बवाल के बाद जिला प्रशासन सक्रिय है। तबियत खराब होने पर डॉक्टर के पास जाने पर भी दैनिक भुगतान में कटौती के आरोप सामने आने पर प्रशासन ने सोमवार को स्वास्थ्य विभाग के साथ बैठक में बड़ा फैसला लिया।
जिलाधिकारी मेधा रूपम ने 26 स्थानों पर स्वास्थ्य शिविर, मोबाइल वैन से स्क्रीनिंग, सीएसआर मदद से शाम की ओपीडी शुरू करने के लिए पोटा कैबिन बनाने, टीकाकरण कराने एवं निश्शुल्क चश्मा वितरण का रोडमैप तैयार किया।
उन्होंने सेक्टर-27 स्थित कैंप कार्यालय पर स्वास्थ्य विभाग, चाइल्ड पीजीआई, ईएसआईसी और प्राइवेट अस्पतालों के प्रबंधकों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि गौतमबुद्धनगर में 20 लाख से ज्यादा श्रमिक औद्योगिक क्षेत्रों की इकाइयों में कार्यरत हैं।
निजी अस्पतालों को जारी किया निर्देश
उनका जीवन बेहतर बनाने के लिए स्वास्थ्य सुविधा देने में प्रदेश सरकार लगातार प्रयासरत है। निजी अस्पताल के संचालकों से कहा कि श्रमिकों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
उन्हें उम्मीद है कि सभी काॅरपोरेट सोशल रिस्पाॅन्सिबिलिटी फंड से औद्योगिक क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिविर लगाएंगे। महिलाओं के लिए शिविर में विशेष सुविधा होगी। परिवारजनों के लिए नेत्र परीक्षण, ब्रेस्ट कैंसर व सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों की जांच की व्यवस्था कराएं।
मिनी ओपीडी और मोबाइल वैन की भी सुविधा
श्रमिक बहुल क्षेत्रों में मिनी ओपीडी, मोबाइल मेडिकल वैन व नेत्र जांच शिविर लगाकर निश्शुल्क चश्मा दिलाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से बाततचीत कर प्राइवेट अस्पताल विस्तृत माइक्रो प्लान तैयार करें।
खबरें और भी
एक नोडल अधिकारी नामित कर सूची जमा कराएं। वहीं, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. चंदन सोनी ने बताया कि योजना के तहत 26 स्थानों पर स्वास्थ्य शिविर लगाने शुरू कर दिए हैं।
प्राइवेट अस्पतालों की मदद से चार मोबाइल वैन भी विभिन्न क्षेत्रों में भेजकर लोगों की स्क्रीनिंग की जाएगी। सीएसआर की मदद से शाम की ओपीडी शुरू करने के लिए पोटा कैबिन बनाने पर मंथन कर रहे हैं। पहले दिन डाढ़ा, सूरजपुर दादरी, दनकौर, बिसरख और अन्य स्थानों पर शिविर लगाकर स्वास्थ्य जांच की गई।