गर्मी बढ़ते ही नोएडा में बीमार पड़ने लगे लोग, अस्पताल में लगी लंबी कतारें; प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी
नोएडा में बढ़ती गर्मी के कारण जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या में भारी वृद्धि हुई है। मंगलवार को ऑनलाइन ओपीडी और जनरल फिजिशियन के पास सैकड़ों मरीज प ...और पढ़ें
-1776776182235_m.webp)
नोएडा के जिला अस्पताल में बढ़ी मरीजों की संख्या।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, नोएडा। चिलचिलाती धूप से गर्मी का पारा चढ़ते ही जिला अस्पताल में मरीजों की कतार लंबी होने लगी हैं। जनरल फिजिशियन, आनलाइन ओपीडी और अन्य चिकित्सकों के पास ज्यादा संख्या में मरीज पहुंच रहे हैं।
मंगलवार को ऑनलाइन ओपीडी में डायरिया, सिरदर्द, चक्कर आना, बुखार उल्टी समेत अन्य बीमारियों के 526 और जनरल फिजिशियन की ओपीडी में 465 मरीजों ने जांच कराकर परामर्श लिया। चिकित्सकों ने सभी को उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन का प्लान बताकर लू से बचाव के लिए जागरूक किया।
सुबह आठ बजे से ही मरीजों की लंबी कतार लगी
जिला अस्पताल में आनलाइन ओपीडी में वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. आद्या सिंह ने बताया कि सुबह आठ बजे से ही मरीजों की लंबी कतार लगी थी। ज्यादातर मरीज उल्टी, दस्त, बुखार, डायरिया और अन्य बीमारी के थे। कई छोटे-छोटे मरीजों को खराब या जंक फूड खाने से उल्टी की शिकायत ज्यादा थी। उन्हें तुरंत बाल रोग विशेषज्ञ की ओपीडी में भेजकर इलाज दिलाया।
बुजुर्ग और महिलाएं इन दिनों में बाहर काम करते हुए डिहाइड्रेशन का शिकार हो रहे हैं जबकि 30 से 49 वर्ष के लोग दिनभर भागदौड़ के बीच अपनी सेहत का ध्यान रखने में लापरवाही बरत रहे हैं।
अस्पताल में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही
अस्पताल की इमरजेंसी में रोजाना दस से 15 लोग बुखार, डायरिया और अन्य परेशानी के पहुंच रहे हैं। डाक्टर उन सभी की जांच कर प्रारंभिक उपचार शुरू कर देते हैंं। वहीं, अस्पताल में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। मंगलवार को दोपहर दो बजे तक 3556 जबकि सोमवार को 3422, उससे पहले 3055 मरीज इलाज कराने पहुंचे थे।
हीटवेव से बचाव को लेकर आपदा कार्यालय की एडवाइजरी
• हीटवेव से बचाव के लिए घर से बाहर निकलते समय छाता, टोपी, गमछा व पानी साथ साथ रखें।
• फुल आस्तीन के हल्के रंग के सूती कपड़ों ही पहनें। बाहर जाते समय गीले कपडे को चेहरे सिर और गर्दन पर रखें।
• ताजा व हल्का भोजन जैसे-खीरा, ककडी, तरबूज खाएं।
• लस्सी, नमक चीनी पानी का घोल, नीबू पानी, छाछ, आम का पन्ना, गन्ने का शुद्ध रस पीयें।
• हीटवेव में घबराहट, चक्कर, सिर दर्द, शरीर में भारीपन, उल्टी आना, मांसपेशियों में एठन, बुखार, पसीना न आना, बेहोशी जैसी परिस्थिति तुरंत आराम करें। बेहोश न हो तो ठंडा पानी पिलाएं व व्यक्ति को पैर ऊपर कर लिटा दें।
खबरें और भी
यह काम बिल्कुल न करें
• दोपहर में 12 से तीन बजे के बीच अनावश्यक रूप से बाहर न निकलें।
• बासी व ज्यादा तेल मसाले वाले भोजन का प्रयोग करने से बचें।
• चाय, काफी का सेवन कम से कम करें।
• बच्चों व पालतू जानवरों को बंद वाहनों में कभी भी अकेले न छोड़ें।