नोएडा के सरकारी-प्राइवेट स्कूलों में डीपीटी एवं टीडी बूस्टर डोज का अभियान, 30 अप्रैल तक चलेगा टीकाकरण
स्वास्थ्य विभाग ने नोएडा के प्राइवेट और सरकारी स्कूलों में डिप्थीरिया और टिटनेस से बचाव के लिए 30 अप्रैल तक टीकाकरण अभियान शुरू किया है। इस अभियान के ...और पढ़ें

स्वास्थ्य विभाग ने नोएडा के प्राइवेट और सरकारी स्कूलों में डिप्थीरिया और टिटनेस से बचाव के लिए 30 अप्रैल तक टीकाकरण अभियान शुरू किया है।
जागरण संवादाता, नोएडा। स्वास्थ्य विभाग ने प्राइवेट और सरकारी स्कूलों में छात्र-छात्राओं को डिप्थीरिया एवं टिटनेस जैसे गंभीर संक्रामक रोगों से बचाने के लिए 30 अप्रैल तक वृहद स्तर पर टीकाकरण अभियान शुरू करने का प्लान तैयार किया है। अभियान के तहत पात्र स्कूली बच्चों को डीपीटी एवं टीडी की बूस्टर डोज दी जाएगी, जिससे उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को और मजबूत किया जा सके।
उप जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. उबैद कुरैशी ने बताया कि डिप्थीरिया के बढ़ते जोखिम और मौसम की परिस्थितियों को ध्यान में रखकर अभियान को चरणबद्ध तरीके से चलाया जाएगा। इसके लिए निर्धारित तिथियों में सरकारी एवं प्राइवेट स्कूलों में टीकाकरण अभियान चलेगा।
योजना के तहत कक्षा एक में पढ़ने वाले बच्चों को डीपीटी-2 बूस्टर, कक्षा चार और पांचवीं के बच्चों को टीडी-10 जबकि हाईस्कूल और 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों को टीडी-16 का टीका लगाया जाएगा। अभिभावकों से अपील है कि वे अपने बच्चों को निर्धारित तिथि 21, 23, 24, 27, 28, 30 अप्रैल को स्कूल भेजें और टीकाकरण अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें।
स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा स्कूलों में जाकर टीकाकरण सुनिश्चित किया जाएगा। उनके मुताबिक, विभाग का लक्ष्य है कि कोई भी बच्चा टीकाकरण से वंचित न रहे। यदि किसी बच्चे को पहले टीडी बूस्टर नहीं लगी है, तो वह अभियान के दौरान टीका लगवा सकता है। टीका पूरी तरह सुरक्षित है।
खबरें और भी
टीका लगने पर बच्चों में हल्का बुखार या दर्द हो सकता है। मौके पर एएनएम द्वारा आवश्यक दवा उपलब्ध कराई जाती है। टीकाकरण के बाद बच्चों को करीब आधे घंटे तक निगरानी में रखा जाता है।
यह भी पढ़ें: दिल्ली-NCR में गर्मी बढ़ने के साथ ही बढ़ीं आग लगने की घटनाएं, बचाव के लिए करें ये 8 काम