विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नोएडा में होली पर ‘कपल्स थीम’ का क्रेज: मैचिंग टी-शर्ट से ड्यूल पिचकारी तक, बाजार में ट्रेंडी लुक की धूम

Published: Fri, 27 Feb 2026 04:39 PM (IST)

नोएडा में होली अब सिर्फ रंगों का नहीं, बल्कि रिश्तों को खास अंदाज में मनाने का त्योहार बन गई है। ...और पढ़ें

होली पर कपल्स थीम का बढ़ता ट्रेंड। (AI Generated Image)

होली पर कपल्स थीम का बढ़ता ट्रेंड। (AI Generated Image)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, नोएडा। होली अब सिर्फ रंगों का त्योहार नहीं रह गया है, बल्कि यह रिश्तों को खास अंदाज में सेलिब्रेट करने का अवसर भी बनता जा रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए इस बार बाजार में कपल्स थीम का ट्रेंड तेजी से उभरा है।

युवा जोड़े होली पर एक जैसी ड्रेस, एक्सेसरीज और पिचकारी खरीदकर अपने रिश्ते को अलग अंदाज में पेश कर रहे हैं। ऐसे में बाजार में सेक्टर 18 और 27 स्थित अट्टा मार्केट में तमाम तरह के कपल्स स्पेशल आइटम आए हैं।

399 से 999 तक कीमत

बाजार में किंग और क्वीन , मिस्टर- मिसेज, मेड फार ईच अदर, ही और शी, फारएवर टुगेदर, पार्टनर इन क्राइम जैसे स्लोगन वाली कपल्स टी-शर्ट 399 रुपये से 999 रुपये तक मिल रही हैं।

वहीं नाम और फोटो प्रिंट करवाने की सुविधा भी उपलब्ध है, जिसकी रेंज 799 से 1499 रुपये तक है। इसके अलावा मैचिंग कुर्ता-पायजामा और कुर्ती-सेट 1499 से 2999 रुपये में बिक रहे हैं।

कपल्स के लिए खास डिजाइन की ड्यूल पिचकारी, जो एक जैसी कलर थीम में आती हैं, 299 से 699 रुपये तक उपलब्ध हैं। साथ ही मैचिंग गागल्स, कैप, बैंडाना, फेस टैटू और “कपल्स स्पेशल” गुलाल गिफ्ट पैक भी 199 से 599 रुपये की रेंज में मिल रहे हैं।

थीम बेस्ड होली चाहते हैं कपल्स

सेक्टर-18 के दुकानदार विकास अग्रवाल का कहना है, पहले लोग सिर्फ रंग और पिचकारी खरीदते थे, लेकिन अब कपल्स अपनी होली को थीम बेस्ड बनाना चाहते हैं। खासकर वेलेंटाइन के बाद से यह ट्रेंड और मजबूत हुआ है।

वहीं अट्टा मार्केट के व्यापारी सुमित शर्मा ने बताया कि सोशल मीडिया पर कपल्स रील्स और फोटोशूट का असर साफ दिख रहा है। युवा जोड़े चाहते हैं कि उनकी तस्वीरें यूनिक और ट्रेंडी दिखें, इसलिए मैचिंग आउटफिट्स और एक्सेसरीज की मांग बढ़ी है।

यह भी पढ़ें- होली पर नोएडा के बाजारों में रौनक, युवाओं को भा रहीं गदर स्टाइल पिचकारी और कपल टी-शर्ट




हमने मैचिंग कुर्ता-सेट और कपल्स गुलाल पैक और पिचकारी ली है, दोस्तों के साथ होली पार्टी में अलग पहचान बनानी है।

-

चिराग शर्मा

हम हर साल कुछ नया ट्राई करते हैं। इस बार कपल्स थीम के साथ होली मना रहे हैं, ताकि यादें खास बन सकें।