होली पर नोएडा के बाजारों में रौनक, युवाओं को भा रहीं गदर स्टाइल पिचकारी और कपल टी-शर्ट
नोएडा में होली की तैयारियां जोरों पर हैं, बाजारों में गुलाल, पिचकारी और मिठाइयों की भीड़ है। इस बार गदर स्टाइल की हथौड़ा और कुल्हाड़ी पिचकारी युवाओं म ...और पढ़ें

सेक्टर 27 स्थित इंदिरा मार्केट में होली के लिए सजी दुकान में खरीदारी करतीं महिलाएं। जागरण

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
चेतना राठौर, नोएडा। होली के रंगों में सरोबार होने के लिए शहर पूरी तरह तैयार हैं। बाजारों में गुलाल,पिचकारी और मिठाइयों की खरीदारी करने वालों की भारी भीड़ हैं। होली के त्योहार में महज पांच दिन ही शेष हैं।
ऐसे में जिनकी शादी के बाद पहली होली है वह लोग कपल टी शर्ट और पिचकारी की खरीद रहे हैं। बाजार में हाेली की रौनक दिखने लगी है। रंग के इंफेक्शन से बचने के लिए लोग हर्बल रंगों की अधिक डिमांड कर रहे हैं।
सबसे ज्यादा नारंगी, लाल,हरा,नीला,पीला रंग की मांग अधिक है। बाजार में बच्चों के लिए टैंक,हथौड़ा,कुल्हाड़ी के आकृतियों की पिचकारी अधिक मांग में हैं। दस से पांच सौ रुपए तक पिचकारियों की रेंज में बाजार में उपलब्ध है।
गदर स्टाइल हथौड़ा और कुल्हाड़ी पिचकारी की डिमांड
इस बार बाजार में पारंपरिक पिचकारियों के साथ नए डिजाइन युवाओं को खासा लुभा रहे हैं। गदर फिल्म की तर्ज पर तैयार की गई हथौड़ा पिचकारी और कुल्हाड़ी पिचकारी विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं।
इनकी बनावट और आकार अलग होने के कारण बच्चे ही नहीं, युवा वर्ग भी इन्हें पसंद कर रहा है। दुकानदारों के अनुसार इनकी मांग अन्य पिचकारियों की तुलना में अधिक देखी जा रही है।
मैजिक गन और सायरन पिचकारी मांग
बाजार में इस बार मैजिक गन, सायरन पिचकारी, मैजिक तलवार, शिवाजी का बिगुल, शिवजी का त्रिशूल, परशुराम का फरसा, विग, भूतों की माला और मैजिक ग्लास जैसे उत्पाद भी उपलब्ध हैं।
इसके अलावा होली खेलने के लिए विशेष डिजाइन की टी-शर्ट भी दुकानों पर आई हैं। इन्हें खासतौर पर रंग खेलने के दौरान आकर्षक लुक देने के उद्देश्य से तैयार किया गया है।
कपल टी शर्ट पर बनवा रहे फोटो
शादी के बाद पहली होने पर कपल एक दूसरे के लिए कपल टी शर्ट प्रिंट करा रहे हैं। टी शर्ट पर फोटो लगवाकर उपहार में भी दे रहे हैं। साथ ही टी शर्ट के साथ चश्मा भी दे रहे हैं।