नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन की तारीख तय, PM मोदी को 28 मार्च का न्योता
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घोषणा की है कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 28 मार्च का न्योता भेजा गया है। प ...और पढ़ें
-1773843249886_m.webp)
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन की तारीख तय। फाइल फोटो
HighLights
मुख्यमंत्री योगी ने 28 मार्च को उद्घाटन का न्योता दिया।
प्रधानमंत्री कार्यालय की पुष्टि का अभी इंतजार है।
जेवर में एयरपोर्ट उद्घाटन की तैयारियां जोरों पर।
जागरण संवाददाता, जेवर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन की तिथि को लेकर संशय समाप्त कर दिया है। लखनऊ में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को 28 मार्च को एयरपोर्ट के उद्घाटन का न्योता दिया गया है।
प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से अभी इस पर फैसला होना शेष है। उधर जेवर में एयरपोर्ट के उद्घाटन कार्यक्रम की तैयारी जोरशोर से चल रही है। इवेंट कंपनी जनसभा स्थल पर लोगों के बैठने की व्यवस्था से लेकर मंच बनाने का काम कर रही हैं।
सिंगापुर दौरे के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मार्च में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन का ऐलान किया था।
मुख्यमंत्री की घोषणा को मिला बल
छह मार्च को एयरो ड्रम लाइसेंस मिलने के बाद मुख्यमंत्री की घोषणा को और बल मिला। इसके बाद से लोग एयरपोर्ट के उद्घाटन की तिथि का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। प्रदेश सरकार के नौ साल पूरे होने पर बुधवार को लखनऊ में कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने 28 मार्च को एयरपोर्ट के उद्घाटन के लिए प्रधानमंत्री को न्यौता दिए जाने की बात कहकर इसे इंतजार को भी समाप्त कर दिया।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में एयर कनेक्टिविटी के लिए चार इंटरनेशनल और 16 डोमेस्टिक एयरपोर्ट संचालित हैं। पांचवें और देश के सबसे बड़े नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 28 मार्च का न्योता भेजा है।
खबरें और भी
मुख्यमंत्री के इस घोषणा के बाद तीन दिन से एयरपोर्ट पर चल रहीं उद्घाटन की तैयारी ने और गति पकड़ ली है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने कार्यक्रम को लेकर फुल प्रूफ प्लानिंग पर काम शुरू कर दिया है। अधिकारियों ने बताया कि 28 मार्च के संभावित कार्यक्रम को देखते हुए उसी हिसाब से तैयारियां की जा रही हैं। बुधवार को दिनभर तेजी से जर्मन हैंगर लगाने के अलावा जनसभा में आने वाले लोगों की व्यवस्थाओं को लेकर तैयारियां की गईं।
वाहनों के लिए बनाई जाएंगी सात पार्किंग
कार्यक्रम स्थल पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के अलावा पड़ोसी राज्यों से भी लोग पहंचेंगे। सैकड़ों वाहनों ने इन लोगों को कार्यक्रम स्थल तक लाया जाएगा। वाहनों के लिए कार्यक्रम स्थल के आस पास सात पार्किंग बनाई जाएंगी। अलग-अलग रास्तों से आने वालों वाहनों के लिए रास्ते भी तय किए जा रहे हैं।
इससे जाम व अन्य व्यवस्था से बचा जा सकेगा। पुलिस, प्रशासन व प्राधिकरण के अधिकारियों ने भी मंगलवार को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बैठक कर कार्यक्रम की तैयारी को लेकर समीक्षा की थी। सभी अहम बिंदुओं पर गहनता से काम कर समय से पूरा करने के दिशा निर्देश दिए थे।