नोएडा: जमीन बिक्री के पैसे के बंटवारे को लेकर भाई ने भाई पर चलाई गोली, पड़ोसी को जा लगी
जेवर के जहांगीरपुर में जमीन बिक्री के पैसों के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में छोटे भाई ने गोली चला दी। ...और पढ़ें

घटना के बाद मौके पर जुटी भीड़। जागरण
HighLights
जमीन बिक्री के पैसों को लेकर भाइयों में विवाद हुआ।
छोटे भाई ने गोली चलाई, जो राहगीर उमर को लगी।
पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की।
जागरण संवाददाता, जेवर। ग्रेटर नोएडा के जेवर कोतवाली क्षेत्र के कस्बा जहांगीरपुर में जमीन बिक्री की रकम के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में गोली चल गई। छोटे भाई ने पैसे न देने पर जमीन खरीदार और अपने भाई के ऊपर बाजार में फायरिंग कर दी।
दोनों ने किसी तरह अपना बचाव कर लिया लेकिन नजदीक खड़े एक व्यक्ति को गोली जा लगी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्वजन की मदद से घायल युवक को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उसे ग्रेटर नोएडा के जिम्स अस्पताल रेफर कर दिया है। पीड़ित स्वजन की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस ने बताया कि जहांगीरपुर के मोहल्ला व्यापारियान निवासी शेर मोहम्मद और नजर मोहम्मद उर्फ भूरी से पड़ोस के रहने वाले आमिर खान ने साढ़े आठ लाख रुपये में एक जमीन वर्ष 2024 में अपनी मां के नाम खरीदी थी। जिसके कुछ पैसे आमिर पर बकाया थे।
दो अगस्त को आमिर ने बकाया धनराशि लगभग दो लाख रुपये शेरा उर्फ शेर मोहम्मद को दे दिए। बुधवार को शेरा का छोटा भाई नजर मोहम्मद उर्फ भूरी पैसों को मांगने के लिए पुराने बाजार स्थित शेरा और आमिर के पास गया था।
खबरें और भी
पैसे मांगने को लेकर गाली गलौज और विवाद शुरू हो गया। जिसके बाद नजर मोहम्मद उर्फ भूरी ने गोली चला दी, गोली पास खड़े उमर की पीठ के नीचे के हिस्से में जाकर लगी। उमर आरोपित के माेहल्ले का ही रहने वाला है।
दिनदहाड़े बीच बाजार गोली चलने की घटना के बाद सनसनी फैल गई। पुलिस ने आमिर खान की शिकायत पर नजर मोहम्मद उर्फ भूरी के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।
पैसों के विवाद को लेकर भाई ने भाई पर गोली चलाई थी जो वहां खड़े एक तीसरे व्यक्ति को जाकर लग गई। घायल व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। स्वजन की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपित की तलाश के लिए दो टीमें लगाई गई है जल्द गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
-राजीव कुमार सिसोदिया एसीपी जेवर