विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नोएडा में LPG संकट और महंगाई से बढ़ा पलायन, शहर छोड़ने को मजबूर हो रहे लोग

Published: Thu, 19 Mar 2026 05:04 AM (IST)Updated: Thu, 19 Mar 2026 06:59 AM (IST)

कांग्रेस के पूर्व महानगर अध्यक्ष रामकुमार तंवर ने नोएडा में बढ़ती रसोई गैस कीमतों और आपूर्ति की कमी पर चिंता ...और पढ़ें

LPG संकट और महंगाई से नोएडा छोड़ने को मजबूर हो रहे लोग।

LPG संकट और महंगाई से नोएडा छोड़ने को मजबूर हो रहे लोग।

HighLights

  1. रसोई गैस की बढ़ती कीमतें और आपूर्ति में कमी।

  2. महंगाई और गैस संकट से आम लोग परेशान।

  3. सरकार से गैस आपूर्ति सुधारने और महंगाई रोकने की मांग।

जागरण संवाददाता नोएडा। रसोई गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों और आपूर्ति में कमी को लेकर कांग्रेस के पूर्व महानगर अध्यक्ष रामकुमार तंवर ने गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि लगातार महंगाई और गैस संकट ने शहर के आम लोगों, खासकर छोटे दुकानदारों और कामगारों की कमर तोड़ दी है।

रामकुमार तंवर ने बताया कि फुटकर विक्रेताओं को समय पर गैस नहीं मिल रही, जिससे घरेलू जरूरतें भी प्रभावित हो रही हैं और लोगों का जीवन संकट में पड़ गया है। उन्होंने कहा कि हालात धीरे-धीरे महामारी काल जैसा बनता जा रहा हैं, जब बड़ी संख्या में लोग मजबूरी में शहर छोड़कर अपने गांवों की ओर लौट गए थे। अब एक बार फिर वही स्थिति बनती दिखाई दे रही है।

गैस की कमी और महंगाई ने शहर में रहना मुश्किल कर दिया

स्थानीय निवासियों ने भी अपनी परेशानी जाहिर कर बढ़ते किराए, मकान मालिकों का दबाव, गैस की कमी और महंगाई ने शहर में रहना मुश्किल कर दिया है। लोगों का कहना है कि गांव में भले ही रोजगार सीमित हो, लेकिन कम खर्च में किसी तरह जीवन यापन संभव है, जबकि शहर में हर दिन खर्च बढ़ता जा रहा है।

रामकुमार तंवर ने सरकार से मांग की है कि गैस आपूर्ति को सुचारू किया जाए और महंगाई पर नियंत्रण के ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि आम जनता को राहत मिल सके। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं निकाला गया तो पलायन की यह स्थिति और गंभीर रूप ले सकती है।

यह भी पढ़ें- नोएडा में बगैर सुरक्षा मानकों के चल रही फैक्ट्री में लगी आग में कामगार की मौत, फैैक्ट्री बंद

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।