नोएडा अग्निकांड: 10 फीट की गलियां, तीन-तीन फीट के छज्जे; चार फीट से कैसे निकले दमकल?
नोएडा के मामूरा गांव में आग लगने पर दमकल को संकरी गलियों और अतिक्रमण के कारण घटनास्थल तक पहुंचने में भारी मुश्किल हुई। यहां 10 फीट की गलियां, तीन-तीन ...और पढ़ें

नोएडा मामूरा में आग बुझाने में बाधा बनीं संकरी गलियां और छज्जे।
HighLights
मामूरा गांव में आग बुझाने में दमकल को हुई भारी परेशानी।
संकरी 10 फीट की गलियां और 3 फीट के छज्जे बने बाधा।
ढाबों का अतिक्रमण और वाहनों की पार्किंग ने रास्ता रोका।
प्रवेंद्र सिंह सिकरवार, नोएडा। सेक्टर-66 स्थित मामूरा गांव के अंदर हजारों परिवार रहते हैं। घनी आबादी है। जिस जगह आग लगी वहां मुख्य मार्ग गांव की मार्केट से होकर जाता है। सड़क का आधा हिस्सा ढाबों के बाहर लगी टेबल ने घेर रखा है। दोनों ओर वाहनों की पार्किंग है। दस-दस फीट चौडी गलियां हैं।
एक गली के अंदर आठ से दस पांच से छह मंजिला इमारतें बनीं हुईं है। दोनों ओर इमारतों के तीन-तीन फीट लंबे छज्जे निकले हुए हैं। बची चार फीट की जगह से दमकल की गाडी गली के अंत नहीं पहुंच सकती। दमकल की गाडी को मुख्य मार्ग से घटनास्थल तक पहुंचने के लिए ही पांच से सात मिनट लगे। पड़ोस में पुलिस चौकी भी है।
सिर्फ ईवी चार्जिंग वाहन से नहीं लापरवाही से भी लगी
बुधवार को पूर्वाह्न के समय लगी आग सिर्फ ईवी चार्जिंग वाहन से नहीं लापरवाही से भी लगी। यहां अनियोजित निर्माण की वजह से घनी आबादी हो गई है। गलियां मूल रूप से छोटी थीं लेकिन बढ़ती आबादी और अवैध निर्माण ने उन्हें और संकरी बना दिया। दस फीट की गलियों में आठ से दस मीटर ऊंची इमारतें बन जाने से अग्निशमन सेवाओं के लिए यह क्षेत्र जोखिम भरा हो गया है।
ढाबे और होटलों की टेबलों ने आधी सड़क पर कब्जा किया
छज्जों और बालकनियों के अतिक्रमण ने बचती हुई जगह को भी छीन लिया है। आग लगने के बाद मुख्य मार्ग से घटनास्थल तक 300 मीटर की दूरी तक पहुंचने में दमकल को पांच से सात मिनट लगे। पीजी के दाेनों ओर गलियां हैं। मामूरा में अंदर जाते ही सड़क के किनारे पर दोनों ओर चल रहे ढाबे और होटलों की टेबलों ने आधी सड़क पर कब्जा किया हुआ है।
खबरें और भी
एक ओर संचालित हो रही मार्केट की दुकानों के सामने सड़क के दोनों ओर वाहन खडे होते हैं। आग की घटना के दौरान अग्निशमन टीम को घटनास्थल तक पहुंचना मुश्किल भरा हो जाता है।
यह भी पढ़ें- नोएडा में रोड पर दौड़ती स्कूटी पर गिरा हाई टेंशन तार, आग की लपटों में घिरा युवक; 5 लोग घायल