विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

टेलीग्राम पर ऑनलाइन निवेश का झांसा देकर 15 लाख की साइबर ठगी, जांच में जुटी नोएडा पुलिस

Updated: Sat, 29 Aug 2026 10:26 AM (IST)

नोएडा में एक व्यक्ति को टेलीग्राम पर ऑनलाइन निवेश का झांसा देकर साइबर ठगों ने 15 लाख रुपये ठग लिए। ...और पढ़ें

नोएडा में 15 लाख की ठगी। सांकेतिक तस्वीर

नोएडा में 15 लाख की ठगी। सांकेतिक तस्वीर

HighLights

  1. टेलीग्राम पर ऑनलाइन निवेश का झांसा देकर ठगी।

  2. नोएडा के व्यक्ति से 15 लाख रुपये की धोखाधड़ी।

  3. पुलिस की आईटी सेल मामले की जांच कर रही।

जागरण संवाददाता, नोएडा। नोएडा के सेक्टर-113 थाना क्षेत्र में साइबर ठगों ने एक व्यक्ति को टेलीग्राम से ऑनलाइन निवेश का लिंक भेजकर ज्यादा कमाई करने का झांसा देकर 15 लाख रुपये की ठगी को अंजाम दिया। खाते से कई बार रकम ट्रांसफर होने पर पीड़ित ने पुलिस को ऑनलाइन शिकायत देकर अब ठगी का मुकदमा कराया है।

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की एक सोसायटी में रहने वाले संदीप कुमार सिंह ने पुलिस को शिकायत में बताया कि दिसंबर 2025 में अनजान नंबर से उनसे टेलीग्राम पर मैसेज आया था। जवाब देने पर शातिर ने ऑनलाइन निवेश कर अपने हिसाब से ज्यादा मुनाफा कमाने का झांसा दिया।

विभिन्न खातों में ट्रांसफर किए

वह शातिर के जाल में फंस गए और ठग के कहने पर यूपीआई समेत अन्य ऑनलाइन तरीके से 15 लाख रुपये विभिन्न खातों में ट्रांसफर कर दिए। जरूरत होने पर जब उन्होंने निवेश सुर मुनाफे की रकम निकालने का प्रयास किया तो शातिर ने अधिक पैसे टैक्स के रूप में जमा करने की शर्त रख दी।

पीड़ित के मुताबिक, वेब स्टेटमेंट और टेलीग्राम चैट के स्क्रीन-शॉट साक्ष्य के तौर पर उपलब्ध हैं। पुलिस का कहना है कि शिकायत दर्ज कर पुलिस की आईटी सेल को जांच सौंपी है। ऑनलाइन लेनदेन से जुड़े बैंक खातों, यूपीआई और अन्य डिजिटल प्लेटफार्म की जांच कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- फर्जी ID, बैंक खाते और 16 लाख की ठगी; दिल्ली में 10 साल पुराने केस में प्राॅपर्टी डीलर गिरफ्तार