नोएडा के पार्कों में मच्छरों का आतंक, विभागों की खींचतान से लोग परेशान
नोएडा के सेक्टर-74 स्थित पार्क और ओपन जिम मच्छरों के प्रकोप के कारण वीरान हो गए हैं। डेंगू के डर से लोग यहां आना बंद कर चुके हैं। ...और पढ़ें

नोएडा के सेक्टर-74 स्थित पार्क और ओपन जिम मच्छरों के प्रकोप के कारण वीरान हो गए हैं। इमेज एआई
HighLights
सेक्टर-74 के पार्क मच्छरों के प्रकोप से वीरान।
डेंगू के डर से लोग घरों में रहने को मजबूर।
विभागों की खींचतान से फॉगिंग में हो रही देरी।
स्वाति भाटिया, नोएडा। सेक्टर-74 स्थित केप टाउन सोसाइटी के पास बने पार्क और ओपन जिम इन दिनों मच्छरों के भारी प्रकोप के कारण वीरान होते जा रहे हैं। विभाग द्वारा बच्चों, वरिष्ठ नागरिकों और महिलाओं के स्वास्थ्य व मनोरंजन को ध्यान में रखते हुए इन पार्कों और ओपन जिम का निर्माण कराया गया था, लेकिन अब हालात ऐसे हो गए हैं कि लोग डेंगू के डर से यहां आना बंद कर चुके हैं।
स्थानीय निवासियों ने अनुसार पार्कों की देखरेख का जिम्मा हार्टिकल्चर( उद्यान) विभाग के पास है, लेकिन मच्छरों से निजात दिलाने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। निवासियों के अनुसार इस संबंध में हेल्थ विभाग से संपर्क किया गया तो उन्होंने साफ कह दिया कि पार्क उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं आते, इसलिए वे वहां फागिंग नहीं कर सकते।
दोनों विभागों के बीच जिम्मेदारी को लेकर चल रही इस खींचतान का खामियाजा सीधे तौर पर आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। पार्कों में सुबह-शाम टहलने वाले बुजुर्ग, खेलने आने वाले बच्चे और फिटनेस के लिए ओपन जिम का उपयोग करने वाले युवा अब मच्छरों के कारण घरों में रहने को मजबूर हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि हाल के दिनों में मच्छरों की संख्या इतनी बढ़ गई है कि कुछ मिनट भी पार्क में रुकना मुश्किल हो गया है। लोगों में डेंगू और अन्य मच्छर जनित बीमारियों का भय साफ नजर आ रहा है। कई परिवारों ने बच्चों को पार्क में भेजना पूरी तरह बंद कर दिया है।
खबरें और भी
निवासियों ने नोएडा प्राधिकरण से मांग की है कि नियमित फागिंग शुरू कराई जाए। उनका कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो स्थिति और गंभीर हो सकती है। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं निकाला गया तो वे इस मुद्दे को लेकर सामूहिक रूप से प्राधिकरण के खिलाफ आवाज उठाने को मजबूर होंगे।
फिलहाल, सेक्टर-74 के ये पार्क प्रशासनिक लापरवाही का उदाहरण बनते जा रहे हैं, जहां सुविधाएं होने के बावजूद लोग उनका उपयोग नहीं कर पा रहे हैं।
इस संबंध में प्राधिकरण को खत लिखा गया है, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे है।
-वीके गुप्ता, निवासीजब उद्यान विभाग को शिकायत की तो उनका कहना हैं संसाधनों की कमी हैं और हेल्थ विभाग का जवाब हैं हमारी जिम्मेदारी से पीछे हट रहे हैं।
-राजीव पाठक, निवासीकई बार विभाग को शिकायत की है , पार्कों में मच्छरों के चलते लोग जाना पसंद नहीं कर रहे हैं, पर इसका कोई समाधान नहीं हो रह।
-शंभू, निवासीअभी तक दवा का छिड़काव नहीं हुआ विभाग अपने काम से बच रहे हैं आमजन परेशान हैं जाए तो कहां जाए।
-अरुण शर्मा, निवासीमच्छर के प्रकोप को कम करने के लिए एक अप्रैल से प्राधिकरण की ओर से छिड़काव का रोस्टर प्लान जारी हो चुका है। ठेकेदार कंपनी की ओर से प्रतिदिन छिड़काव कराया जा रहा है। यदि कही नहीं हो रहा है, तो उसकी जांच करा ली जाएगी। संबंधित के खिलाफ कार्रवाई होगी।
-एसपी सिंह, महाप्रबंधक, नोएडा प्राधिकरण।
यह भी पढ़ें: पीतमपुरा में 80 वर्षीय बुजुर्ग ने लाइसेंसी रिवाल्वर से की आत्महत्या, बीमारी से थे परेशान