नोएडा में एनईए अध्यक्ष की पत्नी के प्लॉट पर फर्जीवाड़े से कब्जा, पुलिस को दी शिकायत
एनईए अध्यक्ष विपिन मल्हन की पत्नी अनु मल्हन ने नोएडा के सेक्टर 61 स्थित अपने प्लॉट पर फर्जीवाड़े का मुकदमा दर्ज कराया है। ...और पढ़ें

HighLights
एनईए अध्यक्ष की पत्नी अनु मल्हन ने दर्ज कराया मुकदमा।
फर्जी पावर ऑफ अटार्नी से प्लॉट पर कब्जा करने का आरोप।
सेक्टर 61 नोएडा में निर्माण कार्य शुरू किया गया था।
जागरण संवाददाता, नोएडा। एनईए अध्यक्ष विपिन मल्हन की पत्नी अनु मल्हन ने सेक्टर 61 में 162 मीटर का प्लॉट प्राधिकरण से लिया था। प्राधिकरण ने कन्वर्शन स्कीम के तहत 162 मीटर प्लॉट के बजाय सेक्टर 43 में 450 वर्ग मीटर का प्लॉट दे दिया था, लेकिन न्यायालय में अपील करने पर प्राधिकरण ने सेक्टर 61 में ही भूखंड बहाल कर दिया था।
फरवरी 2024 में पता चला कि भूखंड पर कुछ लोग निर्माण कार्य करा रहे हैं। प्राधिकरण से शिकायत करने पर पता चला कि मेरठ खरखोदा के विजोली गांव की मीनू ने अनु के नाम से अपने हक में कूटरचित पावर ऑफ अटार्नी करा ली है।
गवाह के तौर पर राजपाल और रोहन के हस्ताक्षर हैं। मीनू फर्जी तरीके से प्राधिकरण से अनुमति कराकर निर्माण कार्य कर रही है। पीड़िता का मीनू से कोई जानकारी है और न ही कोई उकसे हक में दस्तावेज पर हस्ताक्षर किए हैं। पीड़िता ने सेक्टर 58 थाने में मीनू, राजपाल, रोहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।