विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इमरजेंसी के लिए 'ऑपरेशन फास्ट' शुरू, चिल्ला बॉर्डर से फोर्टिस-मैक्स अस्पताल 10 मिनट में पहुंची एम्बुलेंस

Published: Fri, 30 Oct 2026 01:48 PM (IST)

गौतमबुद्धनगर पुलिस ने आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं को प्रभावी बनाने के लिए 'ऑपरेशन फास्ट' शुरू किया है। इससे एम्बुलेंस बिना जाम में फंसे कम समय में अस्पताल पहुंच सकेंगी।

एम्बुलेंस का ट्रायल भी कर चुकी है पुलिस।

एम्बुलेंस का ट्रायल भी कर चुकी है पुलिस।

जागरण संवाददाता, नोएडा। पुलिस आयुक्त गौतमबुद्धनगर लक्ष्मी सिंह ने आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने तथा बहुमूल्य जीवन बचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की है।

केंद्रीकृत एम्बुलेंस ट्रैफिक सुविधा प्रणाली के तहत कोई भी आपातकालीन वाहन जैसे एम्बुलेंस को बिना जाम में फंसे कम समय मे नजदीक के अस्पताल पहुंचाया जा सकेगा। इसको आपरेशन फास्ट( फास्ट एम्बुलेंस सीमलेस ट्रांजीशन) नाम दिया गया है।

किया जा चुका है ट्रायल

गौतबुद्ध नगर पुलिस खाली एम्बुलेंस का ट्रायल भी कर चुकी है। चिल्ला बार्डर से सेक्टर 62 फोर्टिस अस्पताल और सेक्टर 135 स्थित मैक्स अस्पताल तक एम्बुलेंस 10 मिनट को पहुंचाया जा चुका है।

यह भी पढ़ें- चोरी, पेचकस से हमला और गंदे नाले में छलांग; नोएडा सेक्टर-22 में चोरों पर भारी पड़ी मां-बेटे की जोड़ी

यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा: 23वीं मंजिल से गिरकर दिल्ली सचिवालय के अफसर व बेटे की मौत, फूल तोड़ते फिसला था बच्चा, बचाने में हुआ हादसा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।