Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    7 घंटे की रिमांड पर आई गांजा तस्कर नूरी, नोएडा पुलिस ने 23 सवाल पूछ उगलवाए राज

    Updated: Sat, 01 Aug 2026 03:53 PM (IST)

    नोएडा पुलिस ने गांजा तस्कर नूरी को सात घंटे की रिमांड पर लेकर 23 सवाल पूछे और 21 किलो गांजा बरामद किया। पुलिस अब गिरोह के नेटवर्क और अवैध तरीके से कमा ...और पढ़ें

    नोएडा पुलिस।

    नोएडा पुलिस।

    HighLights

    1. नूरी को सात घंटे की रिमांड पर लिया गया।

    2. पुलिस ने 21 किलो गांजा बरामद किया।

    3. गिरोह की अवैध संपत्ति जब्त करने की तैयारी।

    जागरण संवाददाता, नोएडा। नोएडा में फेज वन थाना पुलिस ने गांजा तस्कर नूरी को सात घंटे की रिमांड लेकर गिरोह से लेकर नेटवर्क से जुड़े 23 सवाल पूछे। उससे कई राज उगलवाने के अलावा तीन लाख रुपये कीमत का 21 किलो गांजा भी बरामद कराया।

    पुलिस गिरोह पर शिकंजा कसने के साथ-साथ सख्त कार्रवाई की ओर आगे बढ़ रही। पुलिस का प्रयास है कि अवैध तरीके से कमाई संपत्ति को भी जब्त कराना है।

    बता दें कि पिछले दिनों सेक्टर 20 थाना पुलिस के गिरोह पर कार्रवाई करने के बाद से सरगना नूरी भूमिगत हो गई। उसने 23 जुलाई को चकमा देकर न्यायालय में सरेंडर किया।

    21 किलो अवैध गांजा बरामद

    एसीपी द्वितीय मयंक तिवारी ने बताया कि नूरी को शुक्रवार सुबह सात घंटे की रिमांड पर लिया गया। उससे पूरे नेटवर्क, उसके आर्थिक स्रोत और अन्य सहयोगियों की भूमिका के बारे में सवाल पूछे गए। मादक पदार्थों की खरीद, भंडारण और सप्लाई की पूरी श्रृंखला के बारे में पूछा। उसके कई ठिकानों के बारे में भी जानकारी की गई तो सेक्टर नौ स्थित एक खंडहरनुमा घर से कट्टे में बंद 21 किलो अवैध गांजा बरामद हुआ।

    जांच में यह भी पता चला कि उसका नेटवर्क दिन प्रतिदिन फैल रहा। गिरोह के सदस्य अलग-अलग इलाकों में गांजे की सप्लाई करते। इसमें उसके परिवार के सदस्य भी शामिल हैं। पुलिस उसकी भतीजी को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी।

    नेटवर्क और आर्थिक स्त्रोत के साक्ष्य जुटाए 

    थाना प्रभारी धर्मेंद्र शुक्ला ने बताया कि रिमांड के दौरान पुलिस ने इलेक्ट्रानिक साक्ष्यों, बैंक लेनदेन और मोबाइल काल डिटेल्स आदि को लेकर भी सवाल पूछे। इस दौरान मिली जानकारी को भी जांच में शामिल किया गया। इसकी मदद से पुलिस को गिरोह में शामिल अन्य सदस्यों के बारे में पता चला है। इनकी भूमिका की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- नेपाल से गांजा लाकर बिहार में फैलाते थे नेटवर्क, दानापुर स्टेशन पर दबोचे गए दो तस्कर

    उन्होंने बताया कि उस पर दर्ज सभी मामलों की जानकारी के अलावा उसकी संपत्ति के बारे में पता लगाया जा रहा। उसके घर और जेसीबी कंपनी की मशीनों के बारे में पता चला। इनके स्त्रोतों के बारे में जानकारी जा रही। मशीनों को जब्त कर लिया।