Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सेक्टर-38 में नया पावर ट्रांसफॉर्मर चार्ज, नोएडा में बिजली आपूर्ति होगी और बेहतर

    Updated: Tue, 14 Apr 2026 08:58 PM (IST)

    पीवीवीएनएल ने RDSS के तहत नोएडा के सेक्टर-22 और NSEZ में 3-वे RMU स्थापित किए हैं, जिससे 11 केवी नेटवर्क मजबूत होगा और फॉल्ट पर तुरंत बिजली बहाल होगी। ...और पढ़ें

    पीवीवीएनएल ने RDSS के तहत नोएडा के सेक्टर-22 और NSEZ में 3-वे RMU स्थापित किए हैं। फाइल फोटो

    पीवीवीएनएल ने RDSS के तहत नोएडा के सेक्टर-22 और NSEZ में 3-वे RMU स्थापित किए हैं। फाइल फोटो

    जागरण संवाददाता, नोएडा। पीवीवीएनएल (पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड) ने आरडीएसएस (रीवैम्प्ड ड्रिस्ट्रिब्यूशन सेक्टर स्कीम) के तहत सेक्टर-22 और एनएसईजेड (नोएडा स्पेशन इकोनोमिक जोन) में तीन नग 3-वे आरएमयू (रिंग मेन यूनिट) लगाए गए हैं। जिससे 11 केवी नेटवर्क की की मजबूती बढ़ेगी और फॉल्ट होने पर दूसरे फीडर से बिना देरी के आपूर्ति शुरू हो सकेगी।

    सेक्टर-38 में नया पावर ट्रांसफॉर्मर भी चार्ज किया गया है, जिससे लोड क्षमता बढ़ गई है। इन कार्यों से क्षेत्र के आवासीय, व्यावसायिक और औद्योगिक उपभोक्ताओं को निर्बाध एवं बेहतर बिजली मिलेगी।

    दूसरा बड़ा कार्य सेक्टर-38 में नया पावर ट्रांसफॉर्मर लगाने का कार्य किया जा चुका है। ट्रांसफॉर्मर की क्षमता बढ़ने से क्षेत्र की लोड लेने की क्षमता में वृद्धि हुई है।

    भविष्य में बढ़ती बिजली की मांग को आसानी से पूरा किया जा सकेगा और लोड शेडिंग की आशंका भी कम हुई है। इनसे औद्योगिक और आवासीय क्षेत्रों में बेहतर बिजली की आपूर्ति हो सकेगी।

    यह भी पढ़ें: यीडा के 27 आवंटियों के लिए अब आखिरी मौका, बिना विलंब शुल्क के करा लें रजिस्ट्री