विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नोएडा में बनेगी मॉडल रोड, प्राधिकरण खर्च करेगा ढाई करोड़ से ज्यादा; सेक्टर-126 के लोगों को मिलेगी राहत

Updated: Fri, 21 Aug 2026 11:13 AM (IST)

नोएडा प्राधिकरण सेक्टर-126 में 2.83 करोड़ की लागत से मॉडल रोड विकसित करेगा, जिससे आवागमन सुगम और सुरक्षित होगा। इस परियोजना में 450 मीटर लंबी सड़क, सुव्यवस्थित फुटपाथ और नालियों का निर्माण शामिल है।

सेक्टर 126 में बन रही माडल रोड के किनारे बना फुटपाथ। सौ. अधिकारी

सेक्टर 126 में बन रही माडल रोड के किनारे बना फुटपाथ। सौ. अधिकारी

HighLights

  1. सेक्टर-126 में 2.83 करोड़ की लागत से मॉडल रोड।

  2. 450 मीटर लंबी सड़क, फुटपाथ और नालियों का निर्माण।

  3. ग्रेनाइट स्टोन और टैक्टाइल टाइल्स का उपयोग।

जागरण संवाददाता, नोएडा। प्राधिकरण की ओर से सेक्टर-126 में 283.23 लाख की लागत से मॉडल रोड का विकास किया जाएगा। यह क्षेत्र विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थागत इकाइयों और विद्यालयों का केंद्र है।

आवागमन को सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के साथ-साथ क्षेत्र की सुंदरता को बढ़ाने के उद्देश्य से सीईओ कृष्णा करुणेश के निर्देशों के तहत यह विकास कार्य किया जा रहा है।

महाप्रबंधक सिविल एके अरोड़ा ने बताया कि इस परियोजना के तहत लगभग 450 मीटर लंबी और 30 मीटर चौड़ी सड़क का निर्माण किया जाएगा।

टैक्टाइल टाइल्स का उपयोग किया

बताया कि मॉडल रोड के दोनों ओर सुव्यवस्थित फुटपाथ और नालियों का निर्माण किया जाएगा। फुटपाथ के सुंदरीकरण के लिए ग्रेनाइट स्टोन और टैक्टाइल टाइल्स का उपयोग किया जाएगा, जिससे पैदल यात्रियों को बेहतर और व्यवस्थित मार्ग उपलब्ध होगा।

इस विकास कार्य के पूरा होने के बाद सेक्टर-126 की सुविधाओं, यातायात व्यवस्था और सौंदर्य में उल्लेखनीय सुधार होगा।

यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा के 46 नए सेक्टरों में यीडा की बड़ी तैयारी, 35 लाख लोगों के लिए पानी-सीवर का प्लान तैयार

मॉडल रोड से क्षेत्र में आने-जाने वाले लोगों को बेहतर और सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी। यह परियोजना न केवल क्षेत्र के विकास में सहायक होगी, बल्कि स्थानीय निवासियों और आगंतुकों के लिए भी एक सकारात्मक बदलाव लाएगी।