Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नोएडा में खराब पानी, जाम और खुले नाले... बुनियादी समस्याओं से जूझ रहे लोग; अब जल्द होगा समाधान

    Updated: Thu, 16 Jul 2026 12:23 PM (IST)

    नोएडा के सेक्टर-56 के निवासी खराब पेयजल, जाम, खुले नालों और बदहाल ग्रीन बेल्ट जैसी कई बुनियादी समस्याओं से जूझ रहे हैं। 'जागरण आपके द्वार' कार्यक्रम म ...और पढ़ें

    सेक्टर में नाले में गंदगी और नाले की बाउंड्री टूटी हुई। जागरण

    सेक्टर में नाले में गंदगी और नाले की बाउंड्री टूटी हुई। जागरण

    HighLights

    1. निवासी खराब पानी, जाम, खुले नालों जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं।

    2. जागरण आपके द्वार में अधिकारियों ने समाधान का आश्वासन दिया।

    3. पार्कों की सफाई और अन्य शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई शुरू।

    स्वाति भाटिया, नोएडा। नोएडा में मेट्रो स्टेशन की सुविधा, बड़े अस्पतालों की नजदीकी और 75 एकड़ की ग्रीन बेल्ट जैसी पहचान रखने वाला सेक्टर-56 आज भी कई बुनियादी समस्याओं से जूझ रहा है। यहां के निवासी खराब पेयजल, जाम, खुले नालों, टूटी सड़कों, अंधेरे में डूबी गलियों और असुरक्षा के बीच रोजमर्रा की जिंदगी बिताने को मजबूर हैं।

    ऐसे में दैनिक जागरण के जागरण आपके द्वार कार्यक्रम लोगों की आवाज बनने का मंच बना। कार्यक्रम में सेक्टर वासियों ने बिना किसी झिझक के अधिकारियों के सामने अपनी समस्याएं रखीं और विकास के दावों की जमीनी हकीकत बयां की।

    इस कार्यक्रम में नोएडा प्राधिकरण की ओएसडी इंदु प्रकाश सिंह, चौकी प्रभारी सुधीर कुमार ने समस्याओं के समाधान का वादा किया।

    विभागों को आवश्यक निर्देश दिए

    इस अवसर पर आरडब्ल्यूए अध्यक्ष संजय मावी, महासचिव जीके बंसल, कोषाध्यक्ष आमिर सिंह यादव, राजपाल सिंह, ओमपाल राठौर, जितेंद्र कटपलिया, एसके खुराना आदि मौजूद रहे। अधिकारियों ने शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए और कई मामलों में तत्काल कार्रवाई भी शुरू कराई।

    सेक्टर की बड़ी समस्याएं

    • दो खेल मैदान स्कूलों को आवंटित होने से बच्चों के पास खेलने के लिए मैदान नहीं।
    • पानी का प्रेशर बेहद कम, टीडीएस 1250 से अधिक।
    • ए-ब्लाक में केबल बिछाने के बाद फुटपाथ क्षतिग्रस्त कर छोड़ दिए गए।
    • डीएवी और वनस्थली स्कूल के पास खुले नालों से हादसे का डर।
    • तीन वर्ष पहले लगे खंभों पर आज तक स्ट्रीट लाइट नहीं लगी।
    • गेट-1 से गेट-2 के बीच गाजियाबाद का ट्रैफिक गुजरने से दिनभर जाम और ध्वनि प्रदूषण।
    • एफ और जी ब्लाक की ग्रीन बेल्ट में सुरक्षा का अभाव, चोरी की घटनाएं बढ़ीं।
    • 25-30 आवारा कुत्तों के झुंड से बच्चों और बुजुर्गों में दहशत।
    • खोड़ा की ओर से आने वाले बड़े नाले का गंदा पानी बैक मारने से बदबू और लोगो में बीमारी फैल रही।
    • पार्कों के झूले और ओपन जिम टूटे, नियमित सफाई और डस्ट क्लीनिंग नहीं।
    • ग्रीन बेल्ट के चारों ओर बाउंड्री नहीं होने से असामाजिक तत्वों का जमावड़ा।
    • पार्कों में फेंसिंग, लाइट और हट की सफाई नहीं।
    • टूटे फुटपाथ, गड्ढों वाली सड़कें और जलभराव की समस्या।
    • एच ब्लाक बिजलीघर के खुले गेट से सुरक्षा पर खतरा।
    • बिजली लाइन डालने के बाद खोदे गए गड्ढों की मरम्मत अधूरी।

    सेक्टर-56 एक नजर में

    • स्थापना : 13 मार्च 1980
    • कुल मकान : लगभग 600
    • परिवार : करीब 400
    • कुल ब्लाक : 7
    • पार्क : एक बड़ा, 16 छोटे
    • आरडब्ल्यूए अध्यक्ष : संजय मावी
    • प्रमुख विशेषताएं : मेट्रो स्टेशन, बड़े अस्पताल, लक्ष्मी नारायण मंदिर, 75 एकड़ ग्रीन बेल्ट, दिल्ली-गाजियाबाद संपर्क मार्ग, योग केंद्र, लिफ्ट युक्त सामुदायिक केंद्र।
    • सबसे बड़ी मांग : बच्चों के लिए खेल मैदान और ग्रीन बेल्ट की नियमित सफाई।

    कार्यक्रम का तत्काल असर

    कार्यक्रम के दौरान ही पार्कों की हट की सफाई के लिए टीम भेजी गई और काम शुरू कराया गया। अन्य शिकायतों के समाधान के लिए संबंधित विभागों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- नोएडा में लेआउट न बदलने से लागू नहीं हुई नक्शा नीति, सुविधाओं के लिए तरस रहे लाखों किसान

    सेक्टर में ग्रीन बेल्ट का बुरा हाल हैं यहां अनजान लोग आते है लेकिन पुलिस की गश्त कम होती है। -
    वाएके पांडे, निवासी

    सेक्टर में बच्चों के लिए खेलने का मैदान नहीं है,ग्रीन बेल्ट खराब है और पानी भी गंदा आता है। - संजय मावी,अध्यक्ष आरडब्ल्यूए

    पानी का टीडीएस काफी ज्यादा है, कई बार शिकायत की कोई समाधान नहीं हो पाया। - एसके जैन, निवासी

    सेक्टर में नालों का पानी ओवरफ्लो होकर वापस आता है गंदगी है लोग बीमार हो रहे हैं। - जीके बंसल, महासचिव, आरडब्ल्यूए

    सेक्टर नाले नालियों की सफाई नही हो रही नाले नालियां जाम हैं लोगों के घरों तक पानी आ रहा है। - जितेंद्र कुमार, निवासी

    सेक्टर में पानी, जाम की बड़ी परेशानी है कई बार शिकायत की लेकिन समाधान नहीं हो पाया। - अजय, निवासी

    सभी विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। सेक्टरवासियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जाएगा। - इंदु प्रकाश सिंह, ओएसडी, नोएडा प्राधिकरण

    सेक्टर में पुलिस गश्त बढ़ाई जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के साथ लोगों की शिकायतों का समाधान कराया जाएगा। - सुधीर कुमार, चौकी प्रभारी