Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नोएडा सेक्टर 62 गोल चक्कर के आस-पास नासूर बना ट्रैफिक जाम का 'दर्द', ऑटो चालकों की लापरवाही से सिस्टम ध्वस्त

    Updated: Tue, 02 Jun 2026 06:56 AM (IST)

    नोएडा के सेक्टर 62 गोल चक्कर पर ऑटो चालकों की लापरवाही से भीषण जाम लग रहा है। वे कहीं भी सवारी उतार-चढ़ाकर यातायात बाधित करते हैं, जिससे यात्रियों को ...और पढ़ें

    सेक्टर 62 गोल चक्कर पर ऑटो चालकों की मनमानी से नोएडा में ट्रैफिक जाम।

    सेक्टर 62 गोल चक्कर पर ऑटो चालकों की मनमानी से नोएडा में ट्रैफिक जाम।

    HighLights

    1. ऑटो चालक कहीं भी सवारी उतार-चढ़ाकर जाम लगाते हैं।

    2. लेफ्ट फ्री कट बाधित होने से वाहनों की लंबी कतारें।

    3. यातायात पुलिस की सख्ती के दावे कागजी साबित हो रहे।

    मुनीश शर्मा, नोएडा। ऑटो चालकों की लापरवाही सेक्टर 62 गोल चक्कर के आसपास ट्रैफिक जाम का दर्द दे रही है। आटो चालक जहां तहां वाहन खड़े कर सवारी उतार व चढ़ा रहे हैं। उनकी एक मिनट गोल चक्कर के आसपास यातायात को तो प्रभावित कर रही है।

    आमजन के समय की बर्बादी भी करा रही है। लोगों को जाम में फंसकर ईधन का भी नुकसान झेलना पड़ा रहा है। यातायात पुलिस के सख्ती बरतने के दावे महज कागजी साबित हो रहे हैं। इसका खामियाजा नोएडा आवागमन करने वाले आम आदमी को भुगतना पड़ रहा है।

    आटो लेफ्ट फ्री कट में बाधक

    गाजियाबाद एनएच नौ होकर आने वाले यातायात को नोएडा की ओर जाना हो ताे उनको लेफ्ट फ्री कट की सुविधा मिलनी चाहिए। जिससे वह तेजी के साथ निकल सकें, लेकिन लाल कुआं की ओर से आने वाले आटो चालक लेफ्ट कट पर वाहन रोक देते हैं। इससे नोएडा की ओर जाने वाले वाहनों को आटो चालकों के सवारी उतारने व चढ़ाने तक का इंतजार करना पड़ता है। इससे सुबह और शाम को एनएच नौ पर वाहनों की कतार लग जाती है। आटो के हटने पर वाहन आगे बढ़ पाते हैं, जबकि रात के समय आटो के नहीं होने पर वाहन तेजी से निकलते हैं।

    सड़क के दोनों ओर लगाते हैं लाइन

    ऑटो चालकों को सवारी भरने के लिए सड़क के निर्धारित हिस्से से ही सवारी भरने और उतारने की अनुमति है, लेकिन आटो चालक सवारी पकड़ने को लक्ष्य मानकर यातायात नियम और व्यवस्था को भूल जाते हैं। वह यातायात पुलिस कर्मियाें के ढील देते ही सड़क के दोनों ओर आटो लगा देते हैं। ऐसा हर दिन सुबह और शाम किया जाता है। यातायात पुलिस अधिकारियों के गश्त नहीं करने से आटो चालकों के हौंसले बुलंद हैं। इससे वाहन सवार को छोड़ों पैदल चलने वालों को परेशानी होती है।

    खबरें और भी

    इन बिंदुओं पर हो काम

    -लेफ्ट फ्री कट होना।
    -आटो के खड़े होने के लिए पट्टी खिंचवाना।
    -रोड डिजाइनिंग संबंधी पहलूओं पर काम और निरीक्षण।
    -बोटल नेक की स्थिति बनने से रोकना।
    -सड़क पर अवैध निर्माण को हटाना।
    -पैदल निकलने वाले लोगाें के लिए व्यवस्था।

    यातायात सुधार के बनाई जा रही रणनीति

    सेक्टर 62 गोल चक्कर के आसपास यातायात व्यवस्था बेहतर करने की दिशा में रणनीति बनाई जा रही है। सड़क पर बने शौचालय को हटवाने के अलावा, सड़क के एक हिस्से व आटो स्टैंड के निर्माण का प्रस्ताव बनाकर प्राधिकरण के अधिकारियों को भेजा जा रहा है। आटो चालकों संग बैठक कर यातायात नियमों का पालन कराने पर जोर दिया जाएगा। - अभय कुमार मिश्र, डीसीपी याताया प्रभारी