Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नोएडा में थार सवार युवकों का बीच सड़क पर गाली-गलौज और हंगामा, वीडियो वायरल होने के बाद दो गिरफ्तार

    Updated: Sun, 12 Apr 2026 09:11 PM (IST)

    ग्रेटर नोएडा के बिसरख में थार सवार युवकों ने सड़क पर जमकर गाली-गलौज और हंगामा किया। राहगीरों के विरोध करने पर उनसे भी अभद्रता की गई, जिसका वीडियो सोशल ...और पढ़ें

    नोएडा में थार सवार युवकों ने जमकर किया हंगामा।

    नोएडा में थार सवार युवकों ने जमकर किया हंगामा।

    HighLights

    1. थार सवार युवकों ने सड़क पर किया गाली-गलौज, हंगामा।

    2. राहगीरों से अभद्रता, वायरल वीडियो से हुई पहचान।

    3. पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर थार जब्त की।

    जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। बिसरख कोतवाली क्षेत्र में थार सवार युवकों ने बीच सड़क पर गाली गलौज करते हुए जमकर हंगामा किया। राहगीरों के विरोध करने पर आरोपितों ने उनके साथ भी अभद्रता की। आरोपितों की करतूत का इंटरनेट मीडिया पर वीडियो प्रसारित हो रहा है। पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर थार कार कब्जे में ली है।

    इंटरनेट मीडिया पर 31 सेकेंड का वीडियो प्रसारित हो रहा है। घटना शनिवार रात की गौर सिटी-दो स्थित नार्थ एवेन्यू मार्केट के बाहर की सड़क की बताई जा रही है। सड़क के किनारे कई गाड़ियां खड़ी नजर आ रही हैं। इसी बीच धीमी गति से चल रही थार में सवार युवक सड़क की एक दिशा की खेर देख कर गाली गलौज करते नजर आते हैं।

    आरोपित गाली-गलौज करते आता है नजर

    करीब 20 फीट चल कर थार बीच सड़क पर रुकती है। ड्राइविंग कर रहा आरोपित शर्ट नहीं पहने है। कार रोक कर वह डिवाइडर के ऊपर से सर्विस रोड पर छलांग लगाता है। इसी बीच आए एक बाइक सवार से टकरा जाता है। बाइक समेत गिरा युवक किसी तरह उठता है। इस थार से चार अन्य आरोपित भी उतर कर गाली गलौज करते नजर आते हैं। एक राहगीर उन्हें समझाने का प्रयास करता है तो आरोपित उससे भी अभद्रता करने लगते हैं।

    फुटेज के आधार पर दो आरोपितों को गिरफ्तार किया 

    आरोपितों के गाली गलौज व हंगामा के कारण काफी देर सड़क पर जाम की स्थिति बनी रहती है। इससे राहगीर भी परेशान होते हैं। प्रभारी निरीक्षक कृष्ण गोपाल शर्मा ने बताया घटना संज्ञान में है। वीडियो फुटेज के आधार पर दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान आदर्श और रणवीर निवासी नार्थ एवेन्यू गौर सिटी दो के रूप में हुई है। थार कार भी जब्त कर सीज कर दी गई है। अन्य आरोपितों की भी पहचान कर गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- नोएडा एयरपोर्ट पर आपदा प्रबंधन की तैयारी तेज, 16 अस्पतालाें को मिलेगा अलर्ट का मैसेज