नोएडा में बढ़ेगा ई-बसों का नेटवर्क, जल्द चलेंगी 25 नई बसें; गांवों और सेक्टरों को जोड़ेंगे कई नए रूट
नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण क्षेत्रों में सार्वजनिक परिवहन के विस्तार के लिए जल्द ही 25 नई ई-सिटी बसें ...और पढ़ें

नोएडा के रूटों पर जल्द चलेंगी 25 नई ईबसें। फोटो: एआई जनरेटेड
HighLights
नोएडा में जल्द शुरू होंगी 25 नई ई-सिटी बसें
ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों को जोड़ने के लिए नए रूट
यात्रियों की बढ़ती संख्या से राजस्व में हुई वृद्धि
जागरण संवाददाता, नोएडा। नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में सस्ती और सुविधाजनक सार्वजनिक परिवहन सेवा के विस्तार की तैयारी है।
मौजूदा 100 ई-सिटी बसों के बेड़े में जल्द 25 नई बसें शामिल होंगी। नए रूटों का सर्वेक्षण भी किया जा रहा है, ताकि अधिक गांवों और सेक्टरों को बस सेवा से जोड़ा जा सके।
100 बसों के बाद अब 25 नई ई-बसें
तीनों प्राधिकरण क्षेत्रों में 15 जून से 100 ई-सिटी बसों का संचालन शुरू किया गया था। इनमें 50 बसें नोएडा, 25 ग्रेटर नोएडा और 25 बसें यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में संचालित हो रही हैं।
अब सार्वजनिक परिवहन सेवा के विस्तार के लिए 25 नई ई-बसें जल्द शुरू की जाएंगी। इसके साथ ही नए रूटों का सर्वेक्षण किया जा रहा है, जिससे ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में अधिक लोगों तक बस सेवा पहुंचाई जा सके।
दो महीने में यात्रियों की संख्या दोगुनी
नोएडा में फिलहाल पांच रूटों पर ई-सिटी बस सेवा उपलब्ध है। यात्रियों की प्रतिक्रिया के साथ बसों का उपयोग लगातार बढ़ रहा है। जुलाई में करीब 1.50 लाख यात्रियों ने ई-सिटी बसों से सफर किया था, जबकि अगस्त में यात्रियों की संख्या बढ़कर 3.40 लाख पहुंच गई। यात्रियों की संख्या बढ़ने के साथ बस सेवा से होने वाला राजस्व भी दोगुना हो गया है।
एयरपोर्ट से आनंद विहार तक कई प्रमुख रूट
नोएडा क्षेत्र में ई-सिटी बसें बोटेनिकल गार्डन से परी चौक, नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, सूरजपुर, गाजियाबाद और आनंद विहार बस स्टेशन तक संचालित हो रही हैं।
प्राधिकरण के महाप्रबंधक एसपी सिंह के अनुसार, ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से ई-सिटी बसों की संख्या बढ़ाने की मांग की जा रही है। इसी को देखते हुए नए रूटों को लेकर सर्वेक्षण किया जा रहा है।
यात्रियों के लिए हेल्पलाइन भी जारी
ई-सिटी बस सेवा से संबंधित शिकायत और सुझाव के लिए यात्रियों के लिए 1800-180-2877 हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है।
एक नजर में
- वर्तमान में कुल 100 ई-सिटी बसों का संचालन
- जल्द शुरू होंगी 25 नई ई-बसें
- नोएडा में 50, ग्रेटर नोएडा में 25 और यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में 25 बसें
- जुलाई में 1.50 लाख यात्रियों ने किया सफर
- अगस्त में संख्या बढ़कर 3.40 लाख
- यात्रियों की बढ़ती संख्या के साथ राजस्व भी हुआ दोगुना
- नए गांवों और सेक्टरों को जोड़ने के लिए नए रूटों का सर्वेक्षण
यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा में अब कैंसिल नहीं होंगे प्लॉट, अलॉटीज को मिला 2028 तक का मौका; NDRF को भी मिले घर
