Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नोएडा में इलेक्ट्रिक गाड़ियों को मिलेगी रफ्तार, बनेंगे 100 नए चार्जिंग स्टेशन

    Updated: Wed, 05 Aug 2026 07:38 AM (IST)

    नोएडा प्राधिकरण शहर में इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती संख्या को देखते हुए चार पहिया वाहनों के लिए 100 नए चार्जिंग स्टेशन स्थापित करेगा। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. नोएडा में चार पहिया वाहनों के लिए 100 नए चार्जिंग स्टेशन।

    2. आइटीआइ, एनपीसीएल, केल्ट्रान के साथ अनुबंध की तैयारी जारी।

    3. पेट्रोल पंपों के पास चार्जिंग स्टेशन बनाने को प्राथमिकता।

    जागरण संवाददाता, नोएडा। नोएडा प्राधिकरण शहर में इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) की बढ़ती संख्या को देखते हुए चार पहिया ईवी के लिए एक व्यापक चार्जिंग नेटवर्क स्थापित करने की योजना बना रहा है। इस योजना के पहले चरण में 100 चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। इसके लिए प्राधिकरण आईटीआई, एनपीसीएल और केल्ट्रान के साथ अनुबंध साइन करने की प्रक्रिया में है।

    लगभग एक सप्ताह के भीतर इस संबंध में एमओयू का मसौदा सीईओ कृष्णा करुणेश के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। मंजूरी मिलने पर तीनों कंपनियों के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। इसके साथ ही शहर में पहले से स्थापित ईईएसएल के खराब चार्जिंग स्टेशनों को भी दुरुस्त करने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।

    NCR Khabar (19)

    नोएडा प्राधिकरण के महाप्रबंधक एसपी सिंह ने बताया कि शहर में इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या में निरंतर वृद्धि हो रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए चार्जिंग नेटवर्क का चरणबद्ध विस्तार किया जा रहा है। हमारा उद्देश्य है कि शहर के प्रमुख स्थानों पर लोगों को आसानी से चार्जिंग सुविधाएं उपलब्ध हों, जिससे ईवी अपनाने को बढ़ावा मिल सके।

    चार्जिंग स्टेशनों के लिए स्थानों का चयन नोएडा प्राधिकरण करेगा, जबकि संचालन और रखरखाव संबंधित कंपनियां करेंगी। प्राधिकरण कंपनियों को लीज पर भूमि उपलब्ध कराएगा। चार्जिंग स्टेशनों पर सभी सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाएगा। प्राधिकरण की प्राथमिकता पेट्रोल पंपों और उनके आसपास चार्जिंग स्टेशन विकसित करने की है, ताकि वाहन चालकों को एक ही स्थान पर ईंधन और चार्जिंग दोनों सुविधाएं मिल सकें।

    खबरें और भी