Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नोएडा में 19 नए बिजली सब स्टेशन बनाने की मंजूरी, 9 सेक्टरों के लिए 4 लाख घरों को मिलेगी ओवरलोडिंग से राहत

    Updated: Sat, 11 Apr 2026 04:23 PM (IST)

    नोएडा में बिजली उपभोक्ताओं को निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए 19 नए 33/11 केवी बिजली उपकेंद्र बनाए जाएंगे। विद्युत निगम और नोएडा प्राधिकरण ने इस ...और पढ़ें

    नोएडा में बेहतर बिजली आपूर्ति के लिए नए सब स्टेशनों का निर्माण किया जाएगा। फोटो: सांकेतिक

    नोएडा में बेहतर बिजली आपूर्ति के लिए नए सब स्टेशनों का निर्माण किया जाएगा। फोटो: सांकेतिक

    HighLights

    1. नोएडा में 19 नए बिजली उपकेंद्रों का निर्माण होगा

    2. नौ सेक्टरों में जमीन चिह्नित, कार्य इसी माह शुरू

    3. साढ़े चार लाख उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत

    जागरण संवाददाता, नोएडा। लोगों को बिना रुकावट बिजली की आपूर्ति के लिए 9 सेक्टरों में 33/11 केवी के 19 नए सब स्टेशन का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए बिजली निगम की टीम ने नोएडा प्राधिकरण के नियोजन विभाग के साथ जमीन चुन ली है।

    इसी माह निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है। शहर में स्काडा योजना के तहत बिजली ढांचे को मजबूत किया जा रहा है। इसके लिए 33/11 केवी के सेक्टर-8, 63, 65, 80, 81, 94, 106, 132 सेक्टर-140 में 33/11 केवी के बिजली उपकेंद्र बनाए जाएंगे।

    इसके लिए बीते दिनों प्राधिकरण सीईओ ने भी पत्र का संज्ञान देते हुए विद्युत एवं यांत्रिकी विभाग को उपकेंद्रों के निर्माण के लिए भूमि चिह्नित करके उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे, ताकि बिजली उपकेंद्र बनाने का कार्य जल्द शुरू हो सके।

    चार लाख घरों को मिलेगी राहत 

    इससे जिले के साढ़े चार लाख उपभोक्ताओं को निर्बाध आपूर्ति में मदद मिलेगी। इसके बाद सेक्टरों में जमीन चिह्नित करने का कार्य शुरू किया गया है। विद्युत निगम के अधिकारियों के अनुसार जल्द ही जमीन चिह्नित होने के बाद उपकेंद्र बनाने के लिए जमीनी स्तर पर कार्य शुरू कर दिए जाएंगे।

    खबरें और भी

    वहीं जिले में गर्मियों में बिजली की मांग बढ़ जाती है। शहर में हर साल बिजली की मांग में इजाफा भी हो रहा है। जिले में बिल्डर सोसायटी, संस्थान और औद्योगिक इकाइयों को देखते हुए हर वर्ष बिजली की मांग में 15 से 20 प्रतिशत तक बढ़ रही है।

    आने वाले कुछ वर्षों में बिजली की मांग तीन हजार मेगावाट से अधिक पहुंचने की उम्मीद है। उसी को ध्यान में रखकर उपकेंद्रों की संख्या बढ़ाई जा रही है, ताकि उपकेंद्रों पर बिजली का अतिरिक्त लोड बढ़ने के बजाय नए उपकेंद्रों से आपूर्ति दी जा सके। महाप्रबंधक विद्युत यांत्रिकी आरपी सिंह ने बताया कि योजना पर इसी माह काम शुरू हो रहा है।

    इन सेक्टरों में बनेंगे बिजली सब स्टेशन

    शहर में 33/11 केवी की क्षमता के 19 नए बिजली उपकेंद्र बनाए जाएंगे। ये उपकेंद्र सेक्टर-आठ, 63, 65, 80, 81, 94, 106, 132 और सेक्टर-140 में बनाए जाएंगे। साथ ही उपकेंद्रों पर 10-10 एमवीए की क्षमता के दो-दो ट्रांसफार्मर भी लगेंगे।

    अभी पूरे जिले में 108 बिजली उपकेंद्रों से बिजली सप्लाई दी जा रही हैं। इनकी क्षमता भी 2294 एमवीए है। बिजली उपकेंद्र ओवर लोड होने पर उपकेंद्रों से निरंतर बिजली देने में दिक्कतें आती है।

    यह भी पढ़ें- ऊंचा गांव से दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे तक महज 10 मिनट में पहुंचेंगे, नोएडा एयरपोर्ट तक कनेक्टिविटी आसान