विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नोएडा के बाजारों में भारी ट्रैफिक, सड़कों पर रेंगते नजर आए वाहन, बेहाल हुए लोग

Published: Fri, 06 Nov 2026 07:55 AM (IST)

नोएडा के बाजारों में खरीदारी के कारण सड़कों पर भारी भीड़ और जाम की स्थिति बनी रही। लोगों को परेशानी ...और पढ़ें

नोएडा में बाजारों की भीड़ से सड़कों पर लगा भीषण जाम ( एआई जेनरेटेड इमेज )

नोएडा में बाजारों की भीड़ से सड़कों पर लगा भीषण जाम ( एआई जेनरेटेड इमेज )

HighLights

  1. नोएडा के बाजारों में खरीदारी के कारण उमड़ी भारी भीड़।

  2. सेक्टर 18, अट्टा मार्केट सहित कई जगह जाम।

  3. यातायात पुलिस ने संभाली व्यवस्था, लोगों को मिली राहत।

जागरण संवाददाता, नोएडा। बाजारों में खरीदारी के चलते भीड़भाड़ का असर सड़कों पर भी दिख रहा है। इसके चलते बृहस्पतिवार को भी शहर में जगह-जगह जाम देखने को मिला रहा।

लोगों को जाम में फंसकर परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों की शिकायतों पर पुलिस जाम खुलवाने में जुटी रही। पुलिस ने यातायात व्यवस्था भी संभाली। नोएडा सेक्टर 18, अट्टा मार्केट समेत कई जगहों पर सुबह से ही लोगों की भीड़ उमड़ी रही।

सड़कों पर रेंगते नजर आए वाहन

दोपहर और देर शाम के बाद काफी भीड़भाड़ देखने को मिली। लोगों के सड़क पर ही वाहनों के खड़ा करने से दिक्कत आई। बाजार में जाम जैसे हालात रहे। वाहन रेंगते नजर आए। लोगों के पैदल ही सड़क पार करने से यातायात बाधित हुआ।

इसी तरह की दिक्कत सेक्टर 58, बोटेनिकल गार्डन, सेक्टर 62 के आसपास भी रही। लोगों ने एक्स पर शिकायत की।

एलिवेटेड रोड के नीचे रहा जाम 

एलिवेटेड रोड का सेक्टर 61 से सेक्टर 18 की ओर जाने वाला मार्ग बंद है। इसके चलते वाहनों का दबाव एलिवेटेड रोड के नीचे यातायात पर भी पडा रहा। सड़क किनारे वाहन खड़े होने व विपरीत दिशा में वाहनों के फर्राटा भरने से यातायात बाधित रहा।

डीसीपी यातायात सैयद अली अब्बास ने बताया कि शहर के प्रमुख बाजार, चौराहों पर यातायात पुलिसकर्मी तैनात रहकर यातायात व्यवस्था संभालते रहे।

यह भी पढ़ें- दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर भयंकर जाम, रात 2 बजे तक वाहन फंसे रहे


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।