ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर बड़ा एक्शन, नोएडा में 6819 ड्राइवरों के कटे चालान; 7 वाहन सीज
नोएडा यातायात पुलिस ने विभिन्न सेक्टरों और मुख्य सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 6,819 चालकों के चालान काटे और सात वाहन सीज किए। डीसीपी ...और पढ़ें
-1774220412412_m.webp)
नोएडा में चालान काटती पुलिस। जागरण

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, नोएडा। नोएडा में यातायात पुलिस ने रविवार को विभिन्न सेक्टर और मुख्य सड़काें पर नियमों का उल्लंघन करने वाले छह हजार 819 चालकों के चालान काटकर कार्रवाई की। इस बीस सात वाहनों को सीज कर चालकों काे कड़ी चेतावनी दी।
डीसीपी यातायात ने बताया कि वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के तहत लगातार नियम बताकर जागरूक किया जाता है, बावजूद इसके चालक धडल्ले से अपनी नियम तोड़ने का प्रयास करते नजलर आते हैं।
कई वाहनों को सीज किया
इनके खिलाफ विभिन्न सेक्टरों में चालान और वाहन सीज करने की कार्रवाई की, जिसमें बिना हेलमेट वाले 2693, ओवर स्पीड के 401, ट्रैफिक सिग्नल को पार करने वाले 243 और नो पार्किंग में 368 वाहन चालकों के चालान काटने की कार्रवाई की।
यह भी पढ़ें- नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को चुनावी रनवे बनाएगी भाजपा, 28 को PM मोदी करेंगे शुभारंभ
सेक्टर-71 और 76 के मेट्रो स्टेशन के पास जनमानस और आटो चालकों को आइएसआइ मार्क हेलमेट का प्रयोग करने, वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थल पर खड़ा करने व यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। विशेष अभियान के तहत गलत दिशा में फर्राटा भरने वाले 319 चालकों के चालान भी काटे गए।