Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नोएडा में उपभोक्ताओं को मिलेगी बेहतर बिजली बिलिंग सुविधा, दो नए दफ्तर खुलेंगे

    Updated: Wed, 04 Mar 2026 05:44 PM (IST)

    नोएडा में उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए इस महीने दो नए बिजली बिलिंग दफ्तर शुरू होंगे। पिछले महीने दादरी, जेवर और दनकौर में तीन दफ्तर खोले गए थे। इन दफ्त ...और पढ़ें

    नोएडा ें इसी माह दो नए बिलिंग दफ्तर शुरू होंगे।

    नोएडा ें इसी माह दो नए बिलिंग दफ्तर शुरू होंगे।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, नोएडा। जिले में उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए इसी माह दो नए बिलिंग दफ्तर शुरू होंगे। बीते माह तीन दफ्तर शुरू कर दिए गए हैं। उपभोक्ताओं की और बेहतर सुविधाओं के लिए यह दफ्तर शुरू किए जाएंगे। जिले में नई व्यवस्था शुरू होने के बाद एक समस्या को सुनने और बिना देरी के समय पर हल करने के लिए नए दफ्तर शुरू किए जा रहे हैं।

    नई व्यवस्था के तहत जिले में बिलिंग की व्यवस्था की जिम्मेदारी एक अधिशासी अभियंता को दे दी गई है। सेक्टर-18 में दफ्तर है। अब समस्या यह आ गई है कि देहात क्षेत्र के उपभोक्ता आनलाइन शिकायत करने के बजाए बिजली दफ्तर पर आकर शिकायतें दर्ज करा रहे हैं। इसके चलते सेक्टर-18 बिजली दफ्तर पर लोगों की भीड़ लगी रहती थी।

    इसके चलते तीन नए दफ्तर दादरी, जेवर और दनकौर में भी बिलिंग दफ्तर बीते माह शुरू कर दिए गए। तीनों स्थानों पर बाबू और जेई की स्थाई तैनाती दे दी गई है। इसके अलावा अभी एई सप्ताह में एक-एक दिन तीनों दफ्तरों पर बैठ रहे हैं। इसके अलावा ग्रेटर नोएडा वेस्ट और सेक्टर-23 नोएडा में भी बिलिंग दफ्तर शुरू करने की तैयारी की जा रही है। इसी माह यहां दफ्तर शुरू हो सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- नोएडा में आयुष्मान कार्ड बनाने में तेजी लाने के निर्देश, 15 अप्रैल तक 45 हजार का लक्ष्य

    खबरें और भी