नोएडा में ऑनलाइन गेम से दोस्ती कर महिला से 10 लाख की ठगी, बहन को भी धमकी
नोएडा में एक महिला को ऑनलाइन गेम के जरिए दोस्ती कर 10 लाख रुपये ठगे गए। ठग ने परिवार को धमकी दी और आपत्तिजनक तस्वीरें फैलाईं, जिसके बाद साइबर क्राइम प ...और पढ़ें
-1779143830361_m.webp)
महिला को ऑनलाइन गेम के जरिए दोस्ती कर 10 लाख रुपये ठगे गए।
HighLights
ऑनलाइन गेम से दोस्ती कर 10 लाख की ठगी।
ठग ने परिवार को धमकी दी, फोटो फैलाई।
मदद करने वाली बहन को भी किया परेशान।
जागरण संवाददाता, नोएडा। सेक्टर-39 में एक महिला को ऑनलाइन गेम से संपर्क कर दोस्ती के बहाने 10 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। आरोप है कि शातिर ने पीड़िता को पति और बच्चे की धमकी देकर कई बार धमकी दी। 20 लाख की मांग पूरी न करने पर इंटरनेट मीडिया पर उसके आपत्तिजनक फोटो व संदेश प्रसारित कर दिए। शिकायत करने पर आरोपित ने पीड़िता की बहन को भी धमकी दी है। साइबर क्राइम थाना पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है।
पीड़िता ने साइबर पुलिस को बताया कि उनकी बड़ी बहन की 2023 में आनलाइन गेम के जरिए विकास कुमार नाम के युवक से जान पहचान हुई थी। बातचीत के दौरान शातिर ने पीड़िता और उनके परिवार की पूरी जानकारी एकत्रित कर ली। आरोप है कि शातिर ने 2024 में 20 लाख रुपये मांगे, जब उन्होंने रकम देने से मना कर दिया तो दिसंबर में दस लाख रुपये खाते से ट्रांसफर करा लिए।
कोर्ट की मदद से 8.45 लाख रुपये वापस भी मिल गए
शिकायत करने पर पुलिस और कोर्ट की मदद से 8.45 लाख रुपये वापस भी मिल गए, लेकिन शातिर ने बदला लेने के लिए पीड़िता के पति, बेटी, गाड़ी नंबर समेत पूरी जानकारी इंटरनेट मीडिया पर वायरल करने लगा। विरोध करने पर आपत्तिजनक फोटो और संदेश भेजने की धमकी देने लगा। यही नहीं, हत्या, यौन हिंसा और बच्चे को नुकसान पहुंचाने की धमकी देकर पीड़िता का मानसिक तनाव बढ़ाने लगा।
फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाकर आपत्तिजनक पोस्ट और चैट प्रसारित कर दीं। बड़ी बहन के मामले में उन्होंने मदद की तो शातिर उन्हें भी परेशान करने लगा है। उसका मोबाइल नंबर इंटरनेट मीडिया अकाउंट पर पोस्ट कर दिया, जिससे अनजान नंबरों से कॉल आ रही हैं। साइबर पुलिस का कहना है कि शातिर को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।