Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नोएडा में कामगारों के प्रदर्शन से महाजाम, सेक्टर-62 से NH-9 तक लगी वाहनों की कतार; दफ्तर जाने वाले बेहाल

    Updated: Mon, 13 Apr 2026 10:49 AM (IST)

    नोएडा के फेज-2 में वेतन वृद्धि की मांग को लेकर श्रमिकों का प्रदर्शन हिंसक हो गया। प्रदर्शन से सेक्टर-62 से NH-9 तक भीषण जाम लग गया, जिससे दफ्तर जाने व ...और पढ़ें

    HighLights

    1. वेतन वृद्धि की मांग पर कामगारों का प्रदर्शन हिंसक हुआ।

    2. प्रदर्शनकारियों ने पुलिस वाहन में आग लगाई, पत्थरबाजी की।

    3. नोएडा के सेक्टर-62 से NH-9 तक भीषण जाम लगा।

    जागरण संवाददाता, नोएडा। वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर कर्मियों का विरोध प्रदर्शन सोमवार को हिंसक झड़प में तब्दील हो गया। नोएडा के फेज-2 में होजरी कॉम्प्लेक्स, मदरसन फैक्ट्री का आसपास, सेक्टर 60 मेट्रो स्टेशन, सेक्टर 62 गोल चक्कर और सेक्टर-63 के एक फैक्ट्री परिसर में आक्रोशित कामगारों का प्रदर्शन जारी है।

    कर्मियों के प्रदर्शन के के कारण नोएडा शहर में महाजाम लग गया। सेक्टर-62 से NH-9 तक जाम के चलते वाहन रेंग-रेंगकर चलते नजर आ रहे हैं। सेक्टर-60 के पास भी वाहनों की कतार लगी हुई है। इसके अलावा सेक्टर-16 और सेक्टर- 18 में भी ट्रैफिक दबाव बढ़ गया। 

    delhi Khabar (9)

    नोएडा सेक्टर-62 के पास लगा जाम। 

     शहर की सड़कें जाम होने से सुबह समय से दफ्तर पहुंचने वाले लोगों को भीषण जाम का सामना करना पड़ रहा है। 

    WhatsApp Image 2026-04-13 at 11.04.55 AM

    नोएडा: फेज-2 में सड़क के दोनों और कामगार बैठ गए हैं। अगर कोई वाहन गुजर रहा है तो उसमें तोड़फोड़ कर रहे हैं।

    वहीं, नोएडा के फेस 2 में कामगारों ने पुलिस की गाड़ी में तोड़फोड़ आग लगा दी और पुलिसकर्मियों पर पत्थर फेंके। 

    Noida Khabar (12)

    आक्रोशित भीड़ पर काबू पाने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। स्थिति को काबू में करने के लिए यहां भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

    WhatsApp Image 2026-04-13 at 10.48.56 AM

    नोएडा फेस 2 में फैक्ट्री के बाहर सड़क जाम करते प्रदर्शन करते कामगार।

    delhi Khabar (7)

    प्रदर्शन पर क्या बोला औद्योगिक संगठन नोएडा एंटरप्रिनियोर्स एसोसिएशन?

    औद्योगिक संगठन नोएडा एंटरप्रिनियोर्स एसोसिएशन का कहना है कि प्राधिकरण, पुलिस, प्रशासन, श्रम विभाग के साथ बैठक कर सात बिंदुओं पर सभी फैक्ट्री मालिक को तत्काल काम करने के लिए राजी कराया गया है, उद्यमियों ने अपनी सहमति भी दे दी, लेकिन रविवार की छुट्टी होने की कर्मचारी ने योजनाबद्ध तरीके से बिंदुओं सोमवार को यह प्रदर्शन किया है। इसमें फेज दो स्थित मदरसन, लक्ष्मी रिमोर्ट, फेस थ्री स्थित साहू एक्सर्पोर्ट के कर्मचारियों ने यह प्रदर्शन किया है। इसमें महिलाओं व लड़ियों को आगे रखा गया है।

    यह भी पढ़ें- नोएडा में सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर बवाल, पुलिस की जीप में तोड़फोड़ और कई वाहनों में लगाई आग; फोर्स तैनात

    यह भी पढ़ें- नोएडा में श्रमिकों को मिलेगा दोगुना ओवरटाइम वेतन, सहायता के लिए कंट्रोल रूम स्थापित

    खबरें और भी