Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नोएडा में 52 करोड़ से बनेगा भंगेल एलिवेटेड रोड लूप, 10 से अधिक सेक्टरों को जोड़ेगा; बेहतर होगी कनेक्टिविटी

    Updated: Thu, 06 Aug 2026 08:30 AM (IST)

    नोएडा में भंगेल एलिवेटेड रोड पर 51.84 करोड़ रुपये की लागत से लूप का निर्माण होगा, जिससे लाखों लोगों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। यह लूप सेवन-एक्स और 1 ...और पढ़ें

    AI जनरेटेड।

    AI जनरेटेड।

    HighLights

    1. भंगेल एलिवेटेड रोड पर 51.84 करोड़ का लूप बनेगा।

    2. लाखों लोगों को बेहतर कनेक्टिविटी और आवागमन में सुविधा।

    3. सेवन-एक्स और 100-एक्स सेक्टरों को सीधा लाभ मिलेगा।

    जागरण संवाददाता, नोएडा। नोएडा में सेक्टर-41 अगाहपुर से सेक्टर-82 एनएसईजेड तक बने भंगेल एलिवेटेड लोगों के लिए खुल चुका है। अब यहां सेवन-एक्स समेत 10 से अधिक सेक्टरों को जोड़ने के लिए लूप का निर्माण होगा।

    नोएडा प्राधिकरण की ओर से निविदा प्रकाशित हो चुकी थी। अब इसकी प्राइस बिड खोल दी गई है। 51.84 करोड़ रुपये की लागत से इसका निर्माण होगा। अगस्त 2028 तक कार्य पूरा कराने का लक्ष्य है।

    डीएससी रोड के आसपास 1.50 से दो लाख आबादी वाले क्षेत्र का दैनिक आवागमन विश्वकर्मा मार्ग से होता है। स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों की मांग और बेहतर यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखकर यह कदम उठाया जा रहा है।

    C-131-1-NOI1744-438236

    एक लाख लोगों को मिलेगा लाभ 

    बता दें कि लूप बनने से दिल्ली, सेक्टर-76, दादरी, एक्सप्रेसवे और सेक्टर-37 की तरफ वाहनों की आवाजाही सुगम हो जाएगी। इसके साथ सेवन एक्स सेक्टर (74 से 79) की 49 सोसायटियों में रहने वाले तीन लाख और 100 एक्स सेक्टरों (101, 104, 107, 119, 120, 121) की 29 सोसायटियों में रहने वाले एक लाख लोगों को इसका लाभ मिलेगा।

    लूप की निर्माण की मांग कर रहे थे लोग

    वहीं, सेक्टर-42, 47, 48, 49 और हाजीपुर, बरौला, सलारपुर गांव भी एलिवेटेड से बेहतर तरीके से जुड़ जाएंगे। एलिवेटेड पर बीच पर चढ़ने और उतरने के लिए कोई लूप नहीं होने की वजह से लाखों लोग इसका लाभ नहीं ले पा रहे थे। स्थानीय लोग यहां पर लूप की निर्माण की लगातार मांग कर रहें थे।

    मुख्यमंत्री ने इसका लोकार्पण किया था। लूप निर्माण से यहां लाखों लोगों को लाभ मिलेगा। एलिवेटेड पर बीच में कही भी चढ़ने और उतरने के इंतजाम नहीं हैं।

    यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में 11 करोड़ रुपये से बनेगा नया फुटओवर ब्रिज, पैदल यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत

    वरिष्ठ प्रबंधक रोहित सिंह ने बताया कि 51.84 करोड़ से भंगेल एलिवेटेड रोड पर लूप का निर्माण होगा। दो वर्ष में निर्माण पूरा कर लिया जाएगा, इससे लाखों लोगों को राहत मिलेगी।