नोएडा में कबाड़ बन गए लाखों के साइनबोर्ड! रास्ता भटक रहे लोग, प्राधिकरण बेखबर
नोएडा के विभिन्न सेक्टरों में लगे दिशा-निर्देश बोर्ड बदहाल स्थिति में हैं, जो टूट-फूट और रखरखाव के अभाव में अपनी उपयोगिता खो चुके हैं। इससे राहगीरों औ ...और पढ़ें

नोएडा के विभिन्न सेक्टरों में लगे दिशा-निर्देश बोर्ड बदहाल स्थिति में हैं। इमेज एआई
HighLights
नोएडा के सेक्टरों में दिशा-निर्देश बोर्ड बदहाल स्थिति में।
रखरखाव के अभाव में लाखों की सरकारी संपत्ति बर्बाद।
राहगीरों और आपातकालीन सेवाओं को हो रही परेशानी।
जागरण संवाददाता, नोएडा। शहर के विभिन्न सेक्टरों में राहगीरों और वाहन चालकों की सुविधा के लिए लगाए गए दिशा-निर्देश बोर्ड अब खुद बदहाली का शिकार हो चुके हैं। कई स्थानों पर बोर्ड पोल से टूटकर जमीन पर पड़े हैं, जबकि अनेक बोर्ड जंग लगने, टूट-फूट और रखरखाव के अभाव में अपनी उपयोगिता खो चुके हैं। इससे आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और सरकारी संपत्ति भी बर्बाद हो रही है।
सेक्टर-15, 27, 41, 55,100, 104, 62, 70, 74,77 93 और 137 समेत कई इलाकों में क्षतिग्रस्त दिशा-निर्देश बोर्ड देखे जा सकते हैं। इन बोर्डों को लगाने पर नोएडा प्राधिकरण ने लाखों रुपये खर्च किए थे, लेकिन समय पर मरम्मत और रखरखाव नहीं होने के कारण अधिकांश बोर्ड खराब स्थिति में पहुंच गए हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि दिशा-निर्देश बोर्डों के क्षतिग्रस्त होने से शहर में पहली बार आने वाले लोगों के साथ-साथ एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड और अन्य आपातकालीन सेवाओं को भी सही स्थान तक पहुंचने में कठिनाई होती है। कई बोर्डों पर लिखी जानकारी भी मिट चुकी है, जिससे उनका उद्देश्य ही समाप्त हो गया है।
इस संबंध में कई बार शिकायतें किए जाने के बावजूद प्राधिकरण ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की, पहले इसको ठीक करने की बात हुई भी थी लेकिन ठीक नहीं हुए।
- सत्यनारायण , आरडब्ल्यूए अध्यक्ष सेक्टर 55यदि समय रहते रखरखाव किया जाता, तो लाखों रुपये की सरकारी संपत्ति को नुकसान से बचाया जा सकता था।
- वीके गुप्ता, अध्यक्ष सेक्टर 74 कैप्टाउनशहरभर में दिशा-निर्देश क्षतिग्रस्त बोर्डों की मरम्मत जरूरी है, ताकि लोगों को बेहतर मार्गदर्शन मिल सके।
- अमित गुप्ता, सेक्टर 77 निवासीशहर के सभी बोर्ड के बुरे हालात हैं अधिकतर बोर्ड क्षतिग्रस्त है, बीच में इनको ठीक कराने की बात हुई थी लेकिन कुछ नहीं हुआ।
- दीपक शर्मा, अध्यक्ष, आरडब्ल्यूए सेक्टर 105इन बोर्ड के संबंध में संबंधित विभाग के दिशा निर्देश दे दिए गए हैं और इस संबंध में जानकारी मांगी गई है।
- इंदु प्रकाश सिंह, ओएसडी, नोएडा प्राधिकरण
यह भी पढ़ें: नोएडा: शेयर बाजार में मुनाफे का लालच पड़ा भारी, दो महिलाओं से 29 लाख रुपये की ठगी