नोएडा के द फारेस्ट स्पा में 10 साल बाद पहली रजिस्ट्री, खरीदारों की खुशी का ठिकाना नहीं
नोएडा के सेक्टर-93बी स्थित द फारेस्ट स्पा सोसायटी में 10 साल के लंबे इंतजार के बाद पहली रजिस्ट्री हुई, जिससे खरीदारों में खुशी की लहर दौड़ गई। यह रजिस ...और पढ़ें
-1785580625602_m.webp)
10 वर्ष के इंतजार के बाद द फारेस्ट स्पा में हुई पहली रजिस्ट्री। जागरण
जागरण संवाददाता, नोएडा। नोएडा में सेक्टर-93 बी स्थित द फारेस्ट स्पा सोसायटी के खरीदारों की 10 वर्ष बाद पहली रजिस्ट्री हुई। यह रजिस्ट्री सेक्टर-33 स्थित निबंधन विभाग कार्यालय में हुई।
रजिस्ट्री के बाद एआईजी प्रथम अरुण कुमार शर्मा ने खरीदार को दस्तावेज सौंपे। रजिस्ट्री के बाद फ्लैट खरीदार ने मिठाई बांटी। बता दें द फारेस्ट स्पा सोसायटी में कई खरीदारों की रजिस्ट्री अटकी थी।
लिखित में आश्वस्त किया
इस मामले में एओए और बिल्डर के बीच रही कानूनी लड़ाई हाई कोर्ट में लिखित समझौते पर सुलझी। समझौता होते ही रजिस्ट्री का रास्ता साफ हो गया। बिल्डर ने प्राधिकरण के साथ समन्वय स्थापित कर रजिस्ट्री कराने के लिए लिखित में आश्वस्त किया।
शुक्रवार को निबंधन विभाग कार्यालय में फ्लैट संख्या बी-302 की रजिस्ट्री हुई। फ्लैट मालिक सरोज रानी हैं। खरीदारों ने इस उपलब्धि का श्रेय सोसायटी के एओए अध्यक्ष और उनकी टीम को दिया।
कई बिंदुओं पर लिखित समझाैता हुआ
बता दें बिल्डर और एओए के बीच कई बिंदुओं पर लिखित समझाैता हुआ है। यह समझौता हाई कोर्ट में भी रिकार्ड किया गया है। अधूरे कार्य और सुविधाओं को पूरा करने के लिए बिल्डर ने एओए को फंड और बकाए के पीडीसी चेक दिए हैं।
यह भी पढ़ें- नोएडा के सेक्टर-150 में बनेगा अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम, स्पोर्ट्स सिटी परियोजना ने पकड़ी रफ्तार
रजिस्ट्री के दौरान निबंधन विभाग कार्यालय में एओए अध्यक्ष अजय गोयल, विष्णु शंकर, अरुण शर्मा (एआईजी स्टांप), अशोक कुमार (सब-रजिस्ट्रार द्वितीय) और बिल्डर की ओर से प्रशांत बंसल रहे।