नोएडा की खुशबू वर्मा ने रचा इतिहास, मिसिज वर्ल्ड इंटरनेशनल 2026 का खिताब जीता
नोएडा की खुशबू वर्मा खुराना ने प्रतिष्ठित मिसिज वर्ल्ड इंटरनेशनल 2026 का खिताब जीतकर भारत का मान बढ़ाया। वह एक सफल कॉर्पोरेट प्रोफेशनल, मां और लाइफस्ट ...और पढ़ें
-1785982936966_m.webp)
नोएडा की बेटी खुशबू वर्मा ने जीता मिसिज वर्ल्ड इंटरनेशनल 2026 का ताज। जागरण
HighLights
खुशबू वर्मा खुराना ने मिसिज वर्ल्ड इंटरनेशनल 2026 का खिताब जीता।
वह सफल कॉर्पोरेट प्रोफेशनल और प्रसिद्ध लाइफस्टाइल ब्लॉगर हैं।
सामाजिक कार्यों और महिला सशक्तिकरण में सक्रिय भूमिका निभाती हैं।
जागरण संवाददाता, नोएडा। नोएडा में सेक्टर-100 स्थित लोटस एस्पासिया सोसायटी की निवासी खुशबू वर्मा खुराना ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का गौरव बढ़ाते हुए प्रतिष्ठित मिसिज वर्ल्ड इंटरनेशनल 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है। उन्होंने यह अवार्ड अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास, व्यक्तित्व और उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर हासिल किया।
खुशबू एक सफल कार्पोरेट प्रोफेशनल, समर्पित मां और प्रसिद्ध लाइफस्टाइल ब्लॉगर हैं। इंस्टाग्राम पर उनके पांच लाख से अधिक फालोअर्स हैं और विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उनकी मजबूत पहचान है। अपने सकारात्मक विचारों, प्रेरणादायक कंटेंट और सादगीपूर्ण व्यक्तित्व के माध्यम से वह हजारों महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और बड़े सपने देखने के लिए प्रेरित करती हैं।
वह सामाजिक संस्था सखा एक पहल की ब्रांड एंबेसडर भी हैं और मानव कल्याण, महिला सशक्तिकरण और पशु संरक्षण जैसे सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। उनका सामाजिक सरोकार यह दर्शाता है कि वह केवल ग्लैमर की दुनिया तक सीमित नहीं हैं, बल्कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का भी पूरी निष्ठा से निर्वहन करती हैं।
पूरे भारत के लिए गर्व का विषय
मिसिज वर्ल्ड इंटरनेशनल 2026 का खिताब जीतना केवल खुशबू वर्मा खुराना की व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि नोएडा और पूरे भारत के लिए गर्व का विषय है। उनकी सफलता नई पीढ़ी और विशेष रूप से महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और प्रयास ईमानदार हों, तो कोई भी सपना असंभव नहीं होता।