Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नोएडा एयरपोर्ट का इंतजार खत्म, 28 मार्च को PM मोदी करेंगे उद्घाटन; सीएम योगी का न्योता स्वीकार

    Updated: Thu, 19 Mar 2026 03:55 PM (IST)

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घोषणा की है कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) का उद्घाटन 28 मार्च 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र ...और पढ़ें

    नोएडा एयरपोर्ट का इंतजार खत्म, 28 मार्च को PM मोदी करेंगे उद्घाटन; सीएम योगी का न्योता स्वीकार
    नोएडा एयरपोर्ट का इंतजार खत्म, 28 मार्च को PM मोदी करेंगे उद्घाटन; सीएम योगी का न्योता स्वीकार

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ग्रेटर नोएडा के जेवर में बन रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Jewar Airport) का उद्घाटन 28 मार्च 2026 को होने जा रहा है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसकी आधिकारिक घोषणा की है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस ऐतिहासिक कार्यक्रम के लिए औपचारिक निमंत्रण भेजा है, जिसकी स्वीकृति मिल चुकी है।

    देश का सबसे बड़ा एयरपोर्ट 

    बता दें कि यह एयरपोर्ट देश का सबसे बड़ा और एशिया स्तर का प्रमुख हवाई अड्डा बनेगा, जो पहले चरण में एक रनवे और टर्मिनल के साथ सालाना 1.2 करोड़ यात्रियों की क्षमता रखेगा। बाद में इसे पांच रनवे तक विस्तारित किया जाएगा। हाल ही में इसे एयरोड्रम लाइसेंस भी मिल चुका है।

    उद्घाटन से दिल्ली-NCR क्षेत्र में इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर दबाव कम होगा, साथ ही ग्रेटर नोएडा, नोएडा, गाजियाबाद, बुलंदशहर आदि इलाकों में कनेक्टिविटी, रोजगार, निवेश और पर्यटन को बड़ा बढ़ावा मिलेगा।

    राज्य सरकार को इससे करीब 1 लाख करोड़ रुपये का राजस्व उत्पन्न होने की उम्मीद है। शुरुआत में रोजाना 150 फ्लाइट्स संचालित हो सकती हैं। यह उत्तर प्रदेश के विकास में मील का पत्थर साबित होगा।

    यह भी पढ़ें: Exclusive: नोएडा में प्लॉट की नीलामी के नियम बदले, अब 30% EMD और 70% बैंक गारंटी देकर लगाएं बोली