28 मार्च को जेवर एयरपोर्ट उद्घाटन: PM मोदी की जनसभा के लिए टर्मिनल के सामने मंच तैयार; जुट सकते हैं 1.5 लाख लोग
28 मार्च को जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा की तैयारियां जोरों पर हैं। टर्मिनल बिल्डिंग के सामने 10 फीट ऊंचा मुख्य ...और पढ़ें

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री के हाथों होने वाले उद्घाटन कार्यक्रम के लिए टर्मिनल बिल्डिंग के सामने जनसभा स्थल पर जर्मन हैंगर तैयार करते हुए। मनोज कुमार शर्मा

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता जेवर। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट उद्घाटन के वक्त 28 मार्च को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की होने वाली जनसभा टर्मिनल बिल्डिंग के ठीक सामने आयोजित की जाएगी। जनसभा के लिए बीचों-बीच 10 फीट ऊंचाई का मुख्य मंच तैयार किया जाना है, जहां जर्मन हैंगर भी खड़ा किया जा चुका है।
अन्य दो हैंगर दोनों साइड में तैयार किए जा रहे हैं। इवेंट कंपनी की तरफ से बड़ी संख्या में जनसभास्थल पर कालीन और कुर्सियां लाई जा रही हैं। लाइट और साउंड के लिए भी वायरिंग और अन्य समान पहुंच रहा है। मुख्य मंच वाले स्थान को वातानुकूलित बनाने के लिए बड़े-बड़े एसी भी पहुंच गए हैं।
टर्मिनल बिल्डिंग के सामने जनसभा की तैयारी
प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के लिए पांच हैलीपेड बनाए जाएंगे। चाॅपर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एप्रेन और टर्मिनल बिल्डिंग के निरीक्षण करते हुए जनसभा स्थल पहुंचकर एयरपोर्ट का उद्घाटन और जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा में गौतमबुद्धनगर के अलावा आसपास के जिले बुलंदशहर, गाजियाबाद, अलीगढ़, मथुरा, हापुड़ से लगभग डेढ़ लाख लोगों के आने का अनुमान है, जिसके लिए टर्मिनल बिल्डिंग के ठीक सामने जनसभा की तैयारी की जा रही हैं।

र्सियां तेज आंधी में इधर-उधर बिखरीं
इवेंट मैनेजमेंट कंपनी की तरफ से शुरुआत में तीन जर्मन हैंगर लगाए जा रहे हैं, जिसमें से मुख्य मंच वाले हैंगर को सबसे पहले तैयार किया जा रहा है। मंच तैयार करने के लिए समान भी एयरपोर्ट पर पहुंच गया है। लोगों के बैठने के लिए जनसभा स्थल पर बड़ी संख्या में सोफे और कुर्सी लाए जा रहे हैं। बुधवार रात और बृहस्पतिवार दिन में हुई वर्षा की वजह से टेंट तंबू लगाने का काम प्रभावित भी हुआ है। कार्यक्रम स्थल पर रखी कुर्सियां तेज आंधी में इधर-उधर बिखरी नजर आईं।
खबरें और भी
एयरपोर्ट परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं
मंच से पीछे तक प्रधानमंत्री के संबोधन को ठीक से सुना जा सके, इसके लिए बेहतर साउंड सिस्टम लगाया जा रहा है। मौसम को देखते हुए पूरे पांडाल को वाटर प्रूफ तैयार किया जाएगा। पुलिस और सीआइएसएफ ने प्रमुख स्थानों, जनसभा स्थल और उसके आसपास अभी से सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बिना सत्यापन के किसी भी व्यक्ति को एयरपोर्ट परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जा रही।