जेवर का बेटा बना देश का गौरव, पैरालिंपिक चैंपियन प्रवीण कुमार को पद्म श्री; गांव में जश्न का माहौल
जेवर के पैरालिंपिक स्वर्ण पदक विजेता प्रवीण कुमार को पद्म श्री से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने पेरिस पैरालिंपिक में ऊंची कूद में स्वर्ण और टोक्यो 202 ...और पढ़ें

पैरालंपिक में स्वर्ण और रजत पदक विजेता जेवर के प्रवीण कुमार को पद्म श्री से किया जाएगा सम्मानित।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, जेवर। भारत को पैरालिंपिक में स्वर्ण और रजत पदक दिलाने वाले जेवर के गोविंदगढ़ निवासी प्रवीण कुमार को पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
गोविंदगढ़ निवासी प्रवीण कुमार ने अगस्त 2024 में पेरिस पैरालिंपिक में अपनी दिव्यांगता को मात देते हुए ऊंची कूद में शानदार छलांग लगाते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया था। जिसके बाद उन्हें खेलरत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
टोक्यो 2020 पैरालिंपिक में एशियन रिकार्ड के साथ मात्र 18 वर्ष की उम्र में रजत पदक जीतने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय एथलीट बनने का गौरव प्राप्त किया जिसके बाद उन्हें वर्ष 2021 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
देश के राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद भारत सरकार ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कारों की घोषणा की है। पैरालिंपिक खिलाड़ी जेवर के प्रवीण कुमार सहित 131 खिलाड़ियों के नाम पद्म श्री पुरस्कार का एलान किया गया है।
यह भी पढ़ें- Padma Awards: रोहित शर्मा और हरमनप्रीत कौर को पद्म श्री, विजय अमृतराज को पद्म भूषण; देखें पूरी लिस्ट
पैरा गेम्स में रचे कई इतिहास
पैरालिंपिक में प्रवीण कुमार ने मात्र 21 वर्ष की आयु में पेरिस पैरालिंपिक में एशियन रिकार्ड के साथ स्वर्ण पदक हासिल किया था। सबसे कम उम्र में प्रवीण के नाम पैरालिंपिक में एक स्वर्ण और एक रजत पदक जीतने का भी रिकार्ड है।
उन्होंने एशियन पैरा गेम्स 2022 जो चीन के हांगझोऊ में अक्टूबर 2023 में खेले गए में एशियन पैरा गेम्स रिकार्ड के साथ स्वर्ण पदक हासिल किया था। विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप पेरिस 2023 में कांस्य पदक हासिल किया। विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप नई दिल्ली 2025 में भी कांस्य पदक प्राप्त किया।
खबरें और भी
इसके अलावा एबल-बाडीड नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले पैरा-एथलीट बनने का भी रिकार्ड उनके नाम है। प्रदेश के खेल विभाग की अंतराष्ट्रीय पदक विजेता सीधी भर्ती के तहत प्रवीण कुमार को डीएसपी के पद पर तैनाती का एलान किया जा चुका है।
प्रवीण कुमार को पद्म श्री पुरस्कार का एलान होने पर उनके गांव गोविंदगढ़ में जश्न का माहौल रहा।
यह भी पढ़ें- Padma Awards 2026: दिल्ली की चार हस्तियां सम्मानित, वी.के. मल्होत्रा को मरणोपरांत पद्म भूषण