Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ग्रेटर नोएडा में 3 दिन लगेगी विशेष लोक अदालत, लंबित मामलों का करा सकेंगे निपटारा

    Updated: Fri, 03 Jul 2026 10:29 AM (IST)

    ग्रेटर नोएडा में 21, 22 और 23 अगस्त को विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसमें उच्चतम न्यायालय में लंबित सुलह-समझौते योग्य वादों का निस्तारण किया ज ...और पढ़ें

    विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। जागरण

    विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। जागरण

    HighLights

    1. ग्रेटर नोएडा में 21-23 अगस्त को विशेष लोक अदालत।

    2. उच्चतम न्यायालय के लंबित वादों का होगा निपटारा।

    3. नागरिक सुलह-समझौते से अपने विवादों का समाधान करें।

    जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा में 21, 22 व 23 अगस्त को विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।

    जिला न्यायाधीश अतुल श्रीवास्तव के निर्देश के तहत अपर जिला जज एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिवानी रावत ने बताया कि समाधान समारोह अभियान के 21, 22 एवं 23 अगस्त विशेष लोक अदालत का आयोजन होगा।

    लंबित मामलों को निपटा सकेंगे

    इसमें उच्चतम न्यायालय में लंबित ऐसे वाद, जिनमें आपसी सुलह-समझौते की संभावना है, उनका निस्तारण कराया जाएगा। ऐसे वादकारी, जिनके मामले उच्चतम न्यायालय में विचाराधीन हैं, जिनमें समझौते की संभावना है, वे इस विशेष लोक अदालत के माध्यम से अपने मामलों का सौहार्दपूर्ण निस्तारण करा सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- लोक अदालत क्या होती है और इससे लोगों को क्या फायदा मिलता है? DLSA नेहा बनौधिया ने दिया हर सवाल का जवाब

    उन्होंने जनपद के नागरिकों से अपील की कि जिन मामलों में सुलह-समझौते की संभावना हो, वे इस विशेष लोक अदालत का अधिक से अधिक लाभ उठाकर अपने विवादों का शीघ्र एवं सरल समाधान प्राप्त करें।