Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नोएडा में ट्रैफिक प्लान लागू, 14 मार्गों पर तैनात रहेंगे 2500 जवान; AI कैमरों से होगी कांवड़ियों की गिनती

    Updated: Sun, 02 Aug 2026 01:03 PM (IST)

    गौतमबुद्ध नगर में कांवड़ यात्रा के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है, जिसमें एआई कैमरे कांवड़ियों की गणना करेंगे और 30 ड्रोन से निगरानी की जाएगी। ट ...और पढ़ें

    AI जनरेटेड।

    AI जनरेटेड।

    HighLights

    1. एआई कैमरे कांवड़ियों की संख्या की गणना करेंगे।

    2. 30 ड्रोन, जिनमें टीथर्ड ड्रोन भी शामिल, निगरानी करेंगे।

    3. 2500 पुलिसकर्मी 14 कांवड़ मार्गों पर तैनात रहेंगे।

    मुनीश शर्मा, नोएडा। कांवड़ यात्रा के दौरान गौतमबुद्ध नगर गोपनीय एआई और आईपी कैमरों से न केवल संदिग्धों पर नजर रखेगी, बल्कि यह कांवड़ियों की गणना भी कर रही। इससे जिले के गुजरने वाले कांवड़ियों का आंकड़ा भी पता चल सकेगा।

    उधर, आसमान से नजर रखने के लिए 30 ड्रोन की व्यवस्था की गई है। इस बार पुलिस टीथर्ड नाम के ड्रोन से भी लैस है। इससे आठ से दस किलोमीटर तक दूरी को कवर किया जा सकेगा। कांवड़ मार्गों पर पुष्प वर्षा भी कराई जाएगी।

    गौतमबुद्ध नगर में 334 किमी के 14 कांवड़ मार्ग बनाए गए हैं। गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट पुलिस, प्रशासन कांवड़ यात्रा की तैयारी पूरी कर चुके हैं। पुलिस कमिश्नरेट को 20 जोन और 60 सेक्टर में बांटकर कांवड़ मार्गों पर 2500 पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।

    पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने बताया कि कांवड़ मार्गों पर करीब तीन हजार कैमरे लगाए गए हैं। इस बार एआई आधारित सीसीटीवी भी हैं। इनसे कांवड़ियों की गिनती करना संभव होगा। उधर, यातयात और सामान्य पुलिसकर्मी भी कंट्रोल रूम से निगरानी कर रहे हैं।

    खबरें और भी

    परख रहे कांवड़ शिविरों की सुरक्षा व्यवस्था

    कमिश्नरेट पुलिस के तीनों जाने में पुलिस अधिकारी कांवड़ मार्ग जायजा ले रहे हैं। सभी कांवड़ शिविरों की सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं पर नजर रखी जा रही। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी ब्रीफिंग करते हुए उन्हें श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, सतर्क निगरानी रखने, प्रत्येक गतिविधि पर पैनी नजर बनाए रखने के निर्देश भी दे रहे हैं।

    ट्रैफिक प्लान लागू, जल्द रास्ते होंगे वन-वे 

    कांवड़ यात्रा को लेकर गौतमबुद्धनगर यातायात पुलिस ने रूट प्लान जारी कर दिया। प्रभारी डीसीपी यातायात अभय कुमार मिश्र ने बताया कि 11 अगस्त तक भारी वाहनों का शहर में प्रवेश बंद रहेगा। हल्के वाहनों पर भी पाबंदी लागू की जाएगी। गाजियाबाद होकर बुलंदशहर, हापुड, मुरादाबाद आदि स्थानों तक जाने वाले भारी, मध्यम एवं हल्के मालवाहक वाहन ईस्टर्न पेरिफेरल होकर आवागमन करेंगे। कांवडियों के सुरक्षित आवागमन के लिए 11 अगस्त तक व्यवस्था की गई है।

    यह भी पढ़ें- कांवड़ यात्रा को लेकर हापुड़ DM के कड़े निर्देश, लापरवाही बरती तो अफसरों की खैर नहीं!

    ये है व्यवस्था

    • 14--कांवड़ मार्ग हैं जिले में
    • 30-ड्रोन लगाए गए
    • 3000-हजार कैमरों से निगरानी
    • 2500--पुलिसकर्मियों की है तैनाती