Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट जारी, टॉप-5 से बाहर हुआ नोएडा

    Updated: Thu, 23 Apr 2026 05:07 PM (IST)

    UP Board Result 2026 Out : यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं। नोएडा में 10वीं में देवेश कुमार और 12वीं में हिमांश ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर। सौजन्य- AI Generated

    सांकेतिक तस्वीर। सौजन्य- AI Generated

    HighLights

    1. यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित

    2. नोएडा के 42674 छात्रों का इंतजार खत्म हुआ

    3. परिणाम upmsp.edu.in, upresults.nic.in पर उपलब्ध

    जागरण संवाददाता, नोएडा। UP Board Result 2026 Out: यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 42674 छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। बृहस्पतिवार को शाम चार बजे बोर्ड की ओर से रिजल्ट जारी कर दिया गया है। नोएडा में 10वीं में देवेश कुमार और 12वीं में हिमांशी शर्मा ने जिला टॉप किया है। 

    यूपी बोर्ड के इंटरमीडिएट और हाईस्कूल के रिजल्ट में गौतमबुद्ध नगर जिला शीर्ष पांच की सूची से बाहर से हो गया है। वहीं, 12 वीं के परिणाम में गाजियाबाद और हापुड़ ओवरआल रिजल्ट में टॉप 10 में है। 

    UP Board Result 2026 (1)

    वहीं, प्रदेश स्तर पर इंटरमीडिएट और हाईस्कूल में सीतापुर जिले के बच्चों ने शीर्ष स्थान पर कब्जा जमाया है। हाईस्कूल में कशिश वर्मा ने 97.83% और इंटरमीडिएट में शिखा वर्मा 97.60 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेश में टॉप किया है।

    10वीं और 12वीं के छात्र-छात्राएं अपना स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर जाकर देख सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइटों के अलावा छात्र DigiLocker, UMANG App और SMS के जरिए भी अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं।

    गौतम बुद्ध नगर के मेधावी छात्र

    उत्तर प्रदेश बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 - मेरिट लिस्ट

    रैंक छात्र/छात्रा का नाम रोल नंबर प्राप्तांक प्रतिशत स्कूल का नाम
    1 हिमांशी शर्मा 2265356888 456/500 91.20% K C S Girls I C Surajpur, Gautam Buddh Nagar
    2 गौरांगी 2265346604 448/500 89.60% Mihir Bhoj Girls I C Dadri, Gautam Buddh Nagar
    3 गुरिया कुमार 2265355606 445/500 89.00% Dayawati Memorial Inter College Dadri, Gautam Buddh Nagar
    4 खushi 2265356901 444/500 88.80% K C S Girls I C Surajpur, Gautam Buddh Nagar
    5 गरिमा 2265343380 443/500 88.60% C S Int Coll Akalpur Myana, Gautam Buddh Nagar
    5 साक्षी शर्मा 2265356940 443/500 88.60% K C S Girls I C Surajpur, Gautam Buddh Nagar
    6 यश 2265340530 441/500 88.20% M B Int Coll Dadri, Gautam Buddh Nagar
    6 आदर्श खारी 2265344310 441/500 88.20% S S V Int Coll Baidpura, Gautam Buddh Nagar
    7 सोनिया 2265358713 440/500 88.00% Adarsh Inter College Pyawali, Gautam Buddh Nagar
    8 कनक 2265348360 437/500 87.40% S G Public Int Coll Deri Machha, Gautam Buddh Nagar
    9 वंशिका 2265356773 434/500 86.80% SRS Inter College Khera Dharampura, Gautam Buddh Nagar
    9 प्राची शर्मा 2265357039 434/500 86.80% K C S Girls I C Surajpur, Gautam Buddh Nagar
    10 अंशिका सिंह 2265346589 433/500 86.60% Mihir Bhoj Girls I C Dadri, Gautam Buddh Nagar

    स्रोत: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद 

    बता दें कि यूपी बोर्ड की परीक्षाएं गौतमबुद्ध नगर के 60 केंद्रों पर 18 फरवरी से कराई गईं थी और 12 मार्च तक चली थीं। इस दौरान जिले में हाईस्कूल में 20088 छात्र पंजीकृत हैं और इंटरमीडिएट में 22745 छात्र पंजीकृत हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बुधवार को बताया था कि रिजल्ट को लेकर विभाग की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई।

    परीक्षाएं होने के बाद बोर्ड की ओर से छात्रों के डाक्यूमेंट्स की गलतियों को सुधारने का मौका दिया गया था और प्रयोगात्मक परीक्षाएं भी कराई गईं थी। इसके बाद जिले के परीक्षार्थियों को रिजल्ट आने का इंतजार था, जो अब खत्म हो गया है। यूपी बोर्ड ने बुधवार को जानकारी देते हुए बताया कि बृहस्पतिवार को शाम चार बजे हाईस्कूल व इंटरमीडिएट का रिजल्ट जारी किया जाएगा।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- UP Board Result 2026 10th 12th OUT: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट जारी, Roll Number से करें चेक, कशिश अंशिका और शिखा ने किया टॉप

    यह भी पढ़ें- UP Board Results 2026 Live OUT: यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट Digilocker एवं upmsp.edu.in उपलब्ध, चेक करें नतीजे