Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यूपी रेरा का बड़ा फैसला, गाजियाबाद-नोएडा समेत 5 जिलों में 10 नई रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स को मंजूरी

    Updated: Mon, 03 Aug 2026 07:36 PM (IST)

    यूपी रेरा ने पांच जिलों में 10 नई रियल एस्टेट परियोजनाओं को मंजूरी दी है, जिनमें 1412.55 करोड़ रुपये का निवेश होगा और 1632 आवासीय व व्यावसायिक इकाइयां ...और पढ़ें

    यूपी रेरा ने 10 रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी। फोटो: सांकेतिक

    यूपी रेरा ने 10 रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी। फोटो: सांकेतिक

    HighLights

    1. यूपी रेरा ने 10 नई परियोजनाओं को मंजूरी दी

    2. 1412.55 करोड़ रुपये का अनुमानित निवेश होगा

    3. 1632 आवासीय और व्यावसायिक इकाइयां बनेंगी

    जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (यूपी रेरा) ने पांच जिलों की 10 नई रियल एस्टेट परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इन परियोजनाओं में कुल 1412.55 करोड़ रुपये का अनुमानित निवेश होगा और 1632 आवासीय एवं व्यावसायिक इकाइयों का निर्माण किया जाएगा।

    मंजूरी यूपी रेरा मुख्यालय में हुई 207वीं प्राधिकरण बैठक में यह मंजूरी दी गई है। बैठक की अध्यक्षता प्राधिकरण अध्यक्ष संजय भूसरेड्डी ने की।

    निवेश में गाजियाबाद रहा सबसे आगे

    निवेश के मामले में गाजियाबाद सबसे आगे रहा। यहां 957.20 करोड़ की दो परियोजनाओं को हरी झंडी मिली, जिनमें एक आवासीय और एक व्यावसायिक परियोजना शामिल है। इनसे 625 इकाइयां बनेंगी।

    इकाइयों की संख्या में गौतमबुद्ध नगर पहले स्थान पर

    इकाइयों की संख्या में गौतमबुद्ध नगर पहले स्थान पर है। यहां तीन व्यावसायिक परियोजनाओं को मंजूरी मिली। इनमें 281.64 करोड़ का निवेश होगा और 680 व्यावसायिक इकाइयां विकसित होंगी।

    लखनऊ, गोरखपुर और मुरादाबाद में भी मंजूरी

    लखनऊ में 3 परियोजनाओं को मंजूरी मिली दो आवासीय और एक व्यावसायिक परियोजना शामिल है। इनमें 26.57 करोड़ निवेश से 215 इकाइयां बनेंगी। गोरखपुर में 144.09 करोड़ की एक मिश्रित परियोजना को मंजूरी मिली, जिसमें 69 इकाइयां होंगी।

    वहीं मुरादाबाद में 3.05 करोड़ की एक आवासीय परियोजना से 43 आवास बनेंगे।

    यह भी पढ़ें- kanwar Yatra 2026: एक तरफ नानी और दूसरी तरफ गंगाजल, नोएडा के हिमांशु का मोदीनगर में हुआ स्वागत

    यह भी पढ़ें- नोएडा के सेक्टर-99 में तेज रफ्तार SUV की टक्कर से रेसिंग बाइक सवार इंजीनियर की मौत, ड्राइवर हिरासत में