Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नोएडा के सेक्टर-99 में तेज रफ्तार SUV की टक्कर से रेसिंग बाइक सवार इंजीनियर की मौत, ड्राइवर हिरासत में

    Updated: Mon, 03 Aug 2026 07:22 AM (IST)

    सेक्टर 99 टी प्वाइंट पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक अरनव गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक की मा ...और पढ़ें

    नोएडा सेक्टर 99 कट के पास सड़क हादसे के दौरान युवक की क्षतिग्रस्त बाइक। सौ. इंटरनेट मीडिया

    नोएडा सेक्टर 99 कट के पास सड़क हादसे के दौरान युवक की क्षतिग्रस्त बाइक। सौ. इंटरनेट मीडिया


    HighLights

    1. सेक्टर 99 टी प्वाइंट पर तेज रफ्तार कार से टक्कर।

    2. बाइक सवार युवक अरनव की अस्पताल में हुई मौत।

    3. पुलिस ने आरोपित कार चालक को हिरासत में लिया।

    जागरण संवाददाता, नोएडा। सेक्टर 99 कट के पास शनिवार दोपहर को तेज रफ्तार एययूवी कार की टक्कर से रेसिंग बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई।

    वाहनों की रफ्तार तेज होने के चलते टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। उसका पहिया और शाकर निकलकर अलग हो गए। कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।

    युवक की मां ने आरोपित चालक के खिलाफ सेक्टर 39 थाने में रविवार को मामला दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपित चालक को हिरासत में लेकर जांच कर रही।

    नोएडाा सेक्टर 110 साेसायटी की रहने वालीं शालिनी वर्मा चिकित्सक हैं। उनका बेटा अरनव बाइक से शनिवार को सेक्टर 99 से सेक्टर 49 की ओर जा रहा था। दोपहर करीब दो बजे सेक्टर 99 कट पहुंचते ही लखनऊ नंबर की कार का चालक तेज गति व लापरवाही से वाहन चलाते हुए आया।

    ऑटे से अरनव को पहुंचाआ अस्पताल

    एकाएक बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। अरनव सड़क पर गिर कर घायल हो गया। सड़क पर घिसटने से अरनव के कपड़े तक फट गए, जबकि बाइक और कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। राहगीरों ने आटो से अरनव को घायलावस्था में नजदीक के अस्पताल पहुंचाया।

    वहां पर उपचार के दौरान अरनव की मौत हो गई। थाना प्रभारी डीपी शुक्ल ने बताया कि दाेनों वाहनों को कब्जे में ले लिया। रविवार को पोस्टमार्टम कराकर शव स्वजन को सौंप दिया। युवक की मां की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया। आरोपित चालक हिरासत में है।

    यह भी पढ़ें- यमुनानगर में हादसा, कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत

    यह भी पढ़ें- कानपुर में सिमरा गांव के पास एलिवेटेड पुल पर हादसा, खड़े ट्रक से टकराया ट्राला, केबिन में फंसकर चालक की मौत

    खबरें और भी