उत्तर प्रदेश में शीतलहर का प्रकोप: नोएडा में 15 जनवरी तक बंद रहेंगे नर्सरी से आठवीं तक के स्कूल
उत्तर प्रदेश में बढ़ती ठंड और घने कोहरे के कारण नर्सरी से कक्षा 8 तक के सभी स्कूल 15 जनवरी 2026 तक बंद रहेंगे। गौतमबुद्धनगर के जिला बेसिक शिक्षा अधिका ...और पढ़ें

शीतलहर के कार15 जनवरी तक नोएडा में बंद रहेंगे आठवीं तक के स्कूल। फाइल फोटो

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में लगातार बढ़ रही ठंड और घने कोहरे को देखते हुए गौतमबुद्धनगर जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। नोएडा में नर्सरी से कक्षा 8 तक के सभी स्कूल 15 जनवरी 2026 तक बंद रहेंगे। यह आदेश सभी बोर्डों पर लागू होगा।
गौतमबुद्धनगर के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) द्वारा जारी पत्र में बताया गया है कि मौसम विभाग के अलर्ट और जिलाधिकारी के निर्देशों के आधार पर यह निर्णय लिया गया है। आदेश के मुताबिक, नर्सरी से आठवीं तक की कक्षाओं को 15 जनवरी तक अवकाश घोषित किया गया है। इस अवधि में स्कूलों में शैक्षणिक गतिविधियां स्थगित रहेंगी।
Uttar Pradesh: Classes from Nursery to Std 8 across all boards to remain closed till 15th January due to dense fog and cold wave. pic.twitter.com/TzVNNj8pZz
— ANI (@ANI) January 11, 2026
जारी निर्देशों में स्पष्ट किया गया है कि यह आदेश सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों पर लागू होगा। प्रशासन ने कहा है कि बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि है और कड़ाके की सर्दी के बीच स्वास्थ्य जोखिमों से बचाव के लिए यह कदम उठाया गया है।
यह भी पढ़ें- YEIDA ने मेडिकल डिवाइस पार्क में बचे हुए प्लॉट के आवंटन के लिए लॉन्च की स्कीम, कब तक लोगों को मिलेगा योजना का लाभ?
समाचार एजेंसी एएनआई के इनपुट के साथ