Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    निवेशकों को आकर्षित कर रहा नोएडा एयरपोर्ट और बेहतर कनेक्टिविटी, युवाओं के लिए बढ़ रहे रोजगार के अवसर

    Updated: Thu, 09 Apr 2026 09:19 AM (IST)

    गौतमबुद्ध नगर, विशेषकर यमुना प्राधिकरण क्षेत्र, इलेक्ट्रॉनिक कंपनियों के लिए एक प्रमुख केंद्र बन रहा है। देश के 50% मोबाइल फोन यहीं बनते हैं। प्राधिकर ...और पढ़ें

    इलेक्ट्रॉनिक उद्योग का हब बनकर उभर रहा यमुना प्राधिकरण क्षेत्र। एआई जनरेटेड

    इलेक्ट्रॉनिक उद्योग का हब बनकर उभर रहा यमुना प्राधिकरण क्षेत्र। एआई जनरेटेड

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा में इलेक्ट्रॉनिक कंपनियों के लिए गौतमबुद्ध नगर हब बनकर उभर रहा है। देश के 50 प्रतिशत मोबाइल फोन गौतमबुद्ध नगर में बनाए जा रहे हैं।

    इलेक्ट्रॉनिक क्षेत्र में निवेश के लिए नई कंपनियां यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में कदम रखने को तैयार हैं। प्राधिकरण भी इन कंपनियों के जरिए निवेश और रोजगार जुटाने के लिए निमंत्रण दे रहा है। इंडिया एक्सपो मार्ट में बुधवार से शुरू हुई।

    इलेक्ट्रॉनिका एंड प्रोडक्ट्रॉनिका इंडिया- 2026 यमुना प्राधिकरण के लिए निवेश की दृष्टि से नई संभावनाएं लेकर आया है। इसलिए प्राधिकरण के अधिकारियों ने इस अवसर का फायदा उठाने के लिए कंपनियों से संपर्क किया है।

    हजारों लोगों को देगा रोजगार

    यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर, मेडिकल डिवाइस पार्क, सेमीकंडक्टर चिप फैक्ट्री के अलावा डाटा पार्क आदि का निर्माण हो रहा है। करीब 7500 करोड़ के साथ वो यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में स्थापित हो चुकी है इलेक्ट्रॉनिक उद्योग यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में हजारों लोगों को रोजगार देगा।प्राधिकरण इस उद्योग को और विस्तार देने के लिए जुटा है।

    निवेश को लेकर उत्साहित कंपनियां

    इलेक्ट्रानिका एंड प्रोडक्ट्रॉनिका इंडिया में शिरकत कर रही कंपनी भी यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में निवेश को लेकर उत्साहित है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के जरिए विदेशी बाजार तक अपने उत्पाद की पहुंच और देश के भीतर एक्सप्रेसवे की कनेक्टिविटी उन्हें यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में निवेश के लिए आकर्षित कर रही है।

    इलेक्ट्रॉनिक उद्योग का हब बनकर उभरेगा यमुना प्राधिकरण

    प्राधिकरण के एसीईओ शैलेंद्र भाटिया का कहना है इलेक्ट्रॉनिक क्षेत्र की कंपनियों के साथ निवेश को लेकर हुई है। इस वार्ता से आने वाले समय में उत्साह जनक परिणाम सामने आ सकते हैं। यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में जमीन की उपलब्धता, कनेक्टिविटी और अन्य संसाधन इस क्षेत्र को निवेश के लिए आकर्षक बनाते हैं। प्रदेश सरकार अपनी नीति के जरिए निवेशकों को प्रोत्साहन दे रही है। इससे आने वाले समय में यमुना प्राधिकरण इलेक्ट्रॉनिक उद्योग का हब बनकर उभरेगा।

    खबरें और भी

    प्रमुख सचिव उद्योग आलोक कुमार की अध्यक्षता में हुई में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार, यीडा सीईओ राकेश कुमार सिंह, एसीईओ शैलेंद्र भाटिया व प्रेरणा सिंह शामिल हुईं।

    यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा में अब फ्लैटेड फैक्ट्री बनाने की तैयारी, प्राधिकरण जल्द लाएगा प्रस्ताव; 250 करोड़ होंगे खर्च

    अधिकारियों ने निवेश के लिए जमीन की उपलब्धता से लेकर कनेक्टिविटी व अन्य ढांचागत सुविधाएं, प्रदेश सरकार की नीतियों, मिलने वाली छूट आदि की जानकारी दी। निवेश के लिए जमीन आवंटन की प्रक्रिया आदि के बारें में भी प्रस्तुतिकरण दिया।

    यह भी पढ़ें- 5 साल तक किस्तें भरने के बाद यमुना प्राधिकरण ने दिखाया ठेंगा, औद्योगिक भूखंड की रजिस्ट्री से किया इंकार